फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Hunger strike continues on third day, administration fails to persuade

Ghazipur News: तीसरे दिन भी भूख हड़ताल जारी, मनाने में प्रशासन नाकाम

Sun, 16 Jul 2023 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jul 2023 12:24 AM IST
विज्ञापन
Hunger strike continues on third day, administration fails to persuade
-चिकित्सकों की टीम ने किया स्वास्थ्य परीक्षण, आठ की बीपी मिली गड़बड़
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रेवतीपुर। ताड़ीघाट रेलवे स्टेशन को चालू कराने की मांग को लेकर 17वें दिन आंदोलन जारी है। तीसरे दिन भी भूख हड़ताल बैठे प्रदर्शनकारी अपनी मांगों पर अड़े रहे। उन्होंने चेतावनी दी कि 16 जुलाई की सुबह सड़क जाम करेंगे। वहीं, एडीएम वित्त एवं राजस्व अरूण कुमार सिंह ने आंदोलनरत लोगों से मिले। उन्हें समझाने-बुझाने की कोशिश किया। लेकिन, प्रदर्शनकारी अपनी मांग पर अड़े हुए हैं।
भूख हड़ताल में शामिल 23 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया, जिसमें से आठ लोगों का वजन,बीपी एवं पल्स रोज कम पाया। जिसपर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उन्हें ग्लूकोज सहित अन्य दवाएं दी। हालांकि भूख हड़ताल में शामिल लोगों ने इसे लेने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन

डाक्टर अनिल कुमार ने बताया कि अगर इसी तरह रहा तो आने वाले कुछ दिन में इनकी तबियत ज्यादा खराब हो सकती है। बहरहाल स्वास्थ्य विभाग की टीम ने इसकी रिपोर्ट जिला मुख्यालय को प्रेषित कर दिया है। अनुराग सिंह, राजकुमार सिंह, योगी हर्ष सिंह, सुरेंद्र भारती, मनीष सिंह, धनंजय, उपेंद्र, मुन्ना, सोनमती, हेवंती, ललिता, रमावती, विजय बहादुर, सुखबीर सिंह,विकास, रामाश्रय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------------.
फोटो
छात्रों ने फूंका पुतला
गाजीपुर । छात्रसंघ गाजीपुर संघर्ष समिति का समर्थन किया। पीजी कॉलेज के मुख्य द्वार पर रेल प्रशासन का प्रतीकात्मक पुतला जलाकर विरोध जताया। इस दौरान पूर्व छात्रसंघ महामंत्री सिद्धांत सिंह करन, मनीष चौधरी, शशांक उपाध्याय, सत्या यादव, अभिषेक, कन्हैया, अमन सिंह, प्रशांत राय, गोलू राय, पिंटू यादव, अभिषेक चौरसिया, हरिओम यादव, सुधांशु तिवारी, राज पासवान, आकाश चौधरी, शिवम उपाध्याय, अभिषेक द्विवेदी, पुष्कर सिंह, सत्य प्रकाश सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed