फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   how to know where the train will go

कैसे पता चले कहां जाएगी ट्रेन

Sat, 03 Jul 2021 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jul 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
how to know where the train will go
गाजीपुर। सिटी रेलवे स्टेशन के मुख्य प्रवेश द्वार के पास लगा फाइव लाइन ट्रेेन डिस्प्ले बोर्ड कई दिनों से खराब है। लोगों को जानकारी नहीं चल पा रही है कि अमुक ट्रेन जाएगी कहां। ऐसे में लोग प्लेटफार्म पर जाकर वहां लगे डिस्प्ले बोर्ड से ट्रेनों की जानकारी ले रहे हैं या फिर पूछताछ सेवा से आवागमन की जानकारी मिल रही है। 1996 में छोटी लाइन से बड़ी लाइन में तब्दील सिटी रेलवे स्टेशन पर कुछ वर्ष पहले यात्री सुविधाओं के कई कार्य कराए गए थे। प्लेटफार्म के विस्तारीकरण एवं उच्चीकरण के साथ ही प्लेटफार्म संख्या-एक पर एस्कलेटर, वीआईपी लांज, टिकट काउंटर के सामने एटीवीएम, वाटर वेंडिंग मशीन, कोच इंडिकेशन बोर्ड आदि की स्थापना कराई गई थी। वहीं, प्लेटफार्म पर ट्रेन डिस्प्ले बोर्ड के साथ मुख्य प्रवेश द्वार पर फाइव लाइन ट्रेन डिस्प्ले बोर्ड लगाया गया था। इस बोर्ड से प्रवेश द्वार के बाहर सर्कुलेटिंग एरिया में खड़े लोगों को ट्रेनों के आवागमन के संबंध में जानकारी मिल जाती थी। कुछ सप्ताह पहले बोर्ड खराब हो गया। अब लोग प्लेटफार्म पर लगे बोर्ड या फिर पूछताछ कक्ष से ट्रेनों के संबंध में जानकारी कर रहे हैं। प्लेटफार्म पर लगे सीसीटीवी कैमरे भी कई दिनों से खराब हैं। जल्द ही फाइव लाइन ट्रेन डिस्प्ले बोर्ड की तकनीकी खराबी को दूर कराकर उसे दुरुस्त करा दिया जाएगा। -अशोक कुमार, जनसंपर्क अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed