फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Honoured upon selection to the sports college

Ghazipur News: स्पोर्ट्स कॉलेज में चयन होने पर सम्मानित

Wed, 22 Jul 2026 01:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
Honoured upon selection to the sports college
प्राथमिक विद्यालय कन्हईपुर में सम्मानित हुए स्पोर्ट्स कॉलेज में चयनित सृष्टि और शिवम। संवाद
औड़िहार। प्राथमिक विद्यालय कन्हईपुर के कक्षा पांचवी के होनहार छात्र शिवम यादव पुत्र विनोद यादव तथा सृष्टि यादव पुत्री अमेरिका यादव का स्पोर्ट्स कॉलेज में हाकी में चयन होने पर परिजनों संग विद्यालय परिवार में प्रसन्नता है। प्रधानाध्यापक अवनीश यादव ने दोनों छात्र-छात्राओं को मंगलवार को विद्यालय में आमंत्रित कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि सृष्टि का चयन स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर में हुआ है। वहीं शिवम का चयन स्पोर्ट्स कॉलेज सैफई में हुआ है। इन खिलाड़ियों के साथ-साथ उनके अभिभावकों को भी आमंत्रित किया गया था। वहां मौजूद सभी छात्र-छात्राओं को दोनों प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने खेल के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर विद्यालय के अध्यापक सुभाष चंद्र, आकाश कुमार, सोनी यादव, राधेश्याम यादव, दिलीप कुमार, बेचू लाल आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed