फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Homeopathic doctors will protest against their demands for black band dam on their hands

संविदा की नौकरी से हटाए गए होम्योपैथिक डाक्टर करेंगे आंदोलन

Fri, 24 Jul 2020 10:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2020 10:06 PM IST
विज्ञापन
Homeopathic doctors will protest against their demands for black band dam on their hands
गाजीपुर। राज्य के होम्योपैथिक कॉलेजों में संविदा शिक्षकों/चिकित्सकों एवं दूसरे कर्मचारियों को अनियमितता के आरोप में निकाले जाने तथा जांच में निर्दोष साबित होने के बाद भी तैनाती न देने से नाराज हैं। इसे लेकर चिकित्सक और दूसरे कर्मचारियों में आक्रोश व्याप्त है। शिक्षकों और चिकित्सकों ने आंदोलन की चेतावनी दी है। इनके साथ हुए अन्याय के खिलाफ उत्तर प्रदेश होम्योपैथिक संविदा शिक्षक टीचर वेलफेयर एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष डा. नरेंद्र सिंह सेंगर ने कहा कि अफसरों के इस मनमानी को लेकर संगठन संघर्ष करेगा। कहा कि स्वास्थ्य विभाग में अफसरों की लापरवाही और अनदेखी की वजह से दर्जनों कर्मचारी भर्ती के बाद भी निकाल दिए गए हैं। वे आज अपने अस्तित्व से संघर्ष कर रहे हैं।
विज्ञापन

डा. नरेंद्र सिंह सेंगर ने कहा कि प्रदेश के नौ होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेजों में तैनात 192 संविदा शिक्षकों सहित करीब 350 अन्य संविदा कर्मी हटाए गए। संविदा शिक्षकों को हटाए जाने से छात्रों का भविष्य भी अंधकार में है। उन्होंने कहा कि नौ होम्योपैथिक कालेजों में नौ प्राचार्य एवं 388 शिक्षकों के पद स्वीकृत है। लेकिन केवल तीन प्राचार्य एवं 70 शिक्षक ही सेवारत हैं। शिक्षकों की कमी की वजह से वर्ष 2017 में प्रदेश के तीन होम्योपैथिक मेडिकल कॉॉजों में प्रवेश पर रोक लगा दी गई थी। किंतु सरकार ने वर्ष 2018 में संविदा पर शिक्षकों की तैनाती की। परिणाम स्वरूप न केवत तीनों कॉलेजों में कानपुर, गाजीपुर, मुरादाबाद में प्रवेश की अनुमति मिली, बल्कि दो नये कॉलेज भी गोरखुपर एवं अलमगढ़ आरंभ किया गया। लखनऊ, प्रयागराज के कॉलेजों में पीजी पाठ्यक्रम आरंभ हुआ। संविदा पर चयनित सभी शिक्षक एमडी धारक थे। कितं दुर्भाग्य है कि नियमति 70 शिक्षकों में आधे कसे अधिक एमडी न होने के बावजूद भी एमडी के विद्यार्थी पढ़ा रहे हैं।
विज्ञापन

...
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed