फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Home guards beaten for refusing to take vehicles to hot spots in Ghazipur

गाजीपुर: हॉट स्पॉट में वाहन लेकर जाने से मना करने पर होमगार्ड को पीटा, सीसी टीवी कैमरे में कैद हुई घटना

Tue, 23 Jun 2020 11:34 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Tue, 23 Jun 2020 11:34 PM IST
विज्ञापन
Home guards beaten for refusing to take vehicles to hot spots in Ghazipur
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

गाजीपुर जिले के बरुइन मोड़ पर सोमवार की शाम हॉट स्पॉट क्षेत्र में वाहन लेकर घुसने से रोकने पर दो लोगों ने होमगार्ड की पिटाई कर दी। इसके बाद वे सील एरिया में दाखिल हो गए। मारपीट की घटना सीसी टीवी कैमरा में रिकार्ड हो गई है। यह वायरल हो रहा है। 

विज्ञापन


कोरोना पॉजिटिव मिलने के कारण स्टेशन बाजार हॉट स्पॉट हो गया है। प्रशासन ने यहां लोगों के आवागमन पर प्रतिबंध लगा दिया है। मुख्य प्रवेश द्वारों पर बैरिकेडिंग कर पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। इसी हॉट स्पॉट क्षेत्र के बरुइन मोड़ पर सोमवार की शाम करीब साढ़े पांच बजे बैरियर पर स्कार्पियो सवार कुछ लोग पहुंचे और होमगार्ड पर बैरियर खोलने के लिए दबाव बनाने लगे।  
विज्ञापन


होमगार्ड के  मना करने पर एक युवक वाहन से उतरा और बैरियर खोलकर होमगार्ड से अभद्रता करने लगा। इसका विरोध करने पर एक और व्यक्ति वाहन से उतरा और दोनों गाली देते हुए होमगार्ड की पिटाई करने लगे। मारपीट करने वाले हॉट स्पॉट एरिया से ही वाहन लेकर चले गए। यह मारपीट पास ही लगे सीसी टीवी में रिकार्ड हो गई, जो वायरल हो रही है। क्षेत्राधिकारी सुरेश शर्मा ने कहा कि यह मामला संज्ञान में नहीं है और न ही पीड़ित होमगार्ड ने सूचना दी है। शिकायत मिली तो मामले की जांच-पड़ताल कर संबंधितों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed