फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Holika Dahan will be held at 2222 places in the district

Ghazipur News: जिले में 2222 स्थानों पर होगा होलिका दहन

Tue, 19 Mar 2024 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 19 Mar 2024 12:18 AM IST
विज्ञापन
Holika Dahan will be held at 2222 places in the district
जनपद में 25 मार्च को होली मनाई जाएगी। इसकी पूर्व संध्या पर होलिका दहन होगा। प्रशासनिक आंकड़ों के मुताबिक जनपद में 2 हजार 222 स्थानों पर होलिका दहन होगा।
विज्ञापन

जिसमें मिश्रित आबादी के कारण 105 पर पुलिस-प्रशासन की विशेष नजर होगी। इसमें 22 अतिसंवेदनशील और 83 संवेदनशील स्थानों को चिह्नित किया गया है। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जहां पुलिस प्रशासन की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन

वहीं होलिका स्थलों पर किसी तरह की अप्रिय घटना न हो इसे लेकर चौकसी बढ़ा दी गई है। सुरक्षा के व्यापक इंतजाम के साथ पैनी नजर भी रखी जाएगी। इसे लेकर एक दिन पहले पुलिस लाइन में पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने बैठक कर मातहतों क विशेष निर्देश भी दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस प्रशासन के साथ एलआईयू की टीम भी अतिसंवेदनशील और संवेदनशील जगहों पर मुस्तैद रहने के साथ पल-पल की जानकारी लेने के साथ उच्चाधिकारियों को अवगत कराने का काम करेगी। होलिका स्थलों की सुरक्षा को लेकर पुलिस कर्मियों के अलावा उपनिरीक्षक की ड्यूटी लगाई जा रही है।

संबंधित सर्किल के सीओ और एसडीएम सहित थाना प्रभारी हर पल पर नजर बनाए रखेंगे। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक सिटी ज्ञानेंद्र ने बताया कि होलिका दहन और होली को लेकर सुरक्षा के व्यापक बंदोबस्त किए जा रहे हैं। अराजकता फैलाने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed