गाजीपुर। विद्युत मजदूर पंचायत की ओर से एक निजी हाल में शुक्रवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान अबीर गुलाल लगाकर एक दूसरे को बधाई दी गई। कार्यक्रम में प्रदेश के अतिरिक्त महामंत्री एवं जीपीएफ ट्रस्टी उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन निर्भय नारायण सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा विद्युत विभाग को जो राजस्व वसूली का लक्ष्य दिया गया था। इस लक्ष्य से कहीं अधिक राजस्व वसूली जिले के विद्युत कर्मियों ने करके दिखाई है, जो सराहनीय है। कार्यक्रम में उपस्थित अधीक्षण अभियंता विजयराज सिंह ने कर्मचारियों को होली की बधाई देते हुए कहा कि आगे भी आप लोग इसी मनोयोग से कार्य करते रहें, जिससे जिले का नाम पूरे उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन में अग्रणी की भूमिका में रोशन होता रहे। संगठन के जिलाध्यक्ष अरविंद कुशवाहा ने आभार जताया। इस अवसर पर अधिशासी अभियंता मनीष कुमार, उपखंड अधिकारी संजीव भास्कर, अभिषेक राय, मिठाईलाल, संतोष मौर्य, नीरज कुमार, नीरज सोनी, कुलदीप नैयर मिथिलेश यादव, अजय विश्वकर्मा, अश्विनी सिंह, वीरेंद्र मौर्या, अभिषेक मिश्रा, विनय तिवारी, विनय पांडेय, विष्णु राय आदि उपस्थित थे।