फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Hockey Olympian Rajkumar Pal will get married after 2026 Hockey World Cup

Olympian Rajkumar Pal: शादी के बंधन में कब बंधेंगे हॉकी ओलंपियन राजकुमार, जानें- हॉकी विश्व कप का क्यों इंतजार

Tue, 24 Dec 2024 09:48 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर। Published by: प्रगति चंद Updated Tue, 24 Dec 2024 09:48 AM IST
सार

Hockey Olympian Rajkumar Pal: शादी को लेकर हॉकी खिलाड़ी राजकुमार पाल ने अपने विचार रखे। उनका कहना है कि अभी उनका पूरा ध्यान खेल पर है। 2026 के हॉकी विश्वकप के लिए तैयारी में वह जुटे हैं। उसके बाद ही शादी पर विचार करेंगे। 

विज्ञापन
Hockey Olympian Rajkumar Pal will get married after 2026 Hockey World Cup
ओलंपियन राजकुमार पाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक विजेता हॉकी खिलाड़ी राजकुमार पाल का कहना है कि फिलहाल, अभी उनका पूरा ध्यान अपने खेल पर है। वर्ष 2026 में बेल्जियम- नीदरलैंड में होने वाले हॉकी विश्व कप के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं।

विज्ञापन


परिवार को ही लेना है शादी का अंतिम निर्णय
विश्व कप के बाद ही शादी पर विचार करेंगे। हालांकि, शादी का अंतिम निर्णय परिवार को ही लेना है। मगर दो-तीन साल तक शादी करने का इरादा नहीं है। 26 वर्षीय राजकुमार का नाम अर्जुन पुरस्कार के लिए नामित हुआ है।
विज्ञापन


अर्जुन पुरस्कार के लिए नामित किए गए हैं राजकुमार
करमपुर गांव निवासी राजकुमार 2008 से मेघबरन अकादमी से जुड़े हैं और 16 साल के कॅरिअर में उन्होंने एशिया कप और विश्व कप जैसे अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में देश का नाम रोशन किया है। अब उनका नाम अर्जुन पुरस्कार के प्रस्तावित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनको यह सम्मान मिलने का पूरा भरोसा है। सोमवार सुबह 11 बजे फोन पर उन्होंने अपनी मां मनराजी देवी को इसकी जानकारी दी और उनका आशीर्वाद लिया। इसके वाद बड़े भाई जोखन पाल, राजू पाल, मेघवरन स्टेडियम के प्रबंधक व पूर्व सांसद राधे मोहन सिंह, उनके बेटे अनिकेत सिंह से भी फोन पर खुशी का इजहार किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed