फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   History sheeter of Rampur Manjha police station arrested in encounter

Ghazipur News: रामपुर मांझा थाने का हिस्ट्रीशीटर मुठभेड़ में गिरफ्तार

Fri, 16 May 2025 12:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 16 May 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
History sheeter of Rampur Manjha police station arrested in encounter
पुलिस ने बृहस्पतिवार की भोर में देवचंदपुर गांव में मुठभेड़ में रामपुर मांझा थाने के हिस्ट्रीशीटर कर्मवीर सिंह उर्फ सन्नी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

पुलिस गोली उसके दाहिने पैर में गोली लगी है। तलाशी में उसके पास से एक पिस्टल, एक खोखा और दो कारतूस बरामद हुए। पुलिस के मुताबिक सन्नी दशहत फैलाने के लिए कुख्यात था।
वह 20 साल से जरायम की दुनिया में सक्रिय था। एसपी डाॅ. ईरज राजा ने बताया कि बीते 14 मई को दो पक्षों में पैसे के लेन-देन को लेकर पंचायत हुई थी।
इसमें आरोपी कर्मवीर सिंह उर्फ सन्नी ने प्रभाव जमाने के लिए फायरिंग की थी। पुलिस गिरफ्तार कर उसे असलहा बरामदगी के लिए देवचंदपुर गांव ले जा रही थी। इसी दौरान उसने मौका देखकर पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाब में पुलिसकर्मियों ने भी गोली चलाई। पुलिस की एक गोली उसके दाहिने पैर में लग गई।
विज्ञापन

उसका उपचार पीएचसी देवकली में चल रहा है। बताया कि सन्नी 20 वर्ष से जुर्म की दुनिया है। इसका प्रभाव इतना है कि इसके खिलाफ कोई मुकदमा दर्ज कराने के लिए आगे नहीं आता था। पुलिस अब सन्नी के खिलाफ सख्त कार्रवाई में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ में सन्नी ने बताया कि लोगों में दहशत फैलाने के लिए उसने पुलिस पर फायरिंग की थी। बताया कि रामपुर मांझा थाने के हिस्ट्रीशीटर कर्मवीर सिंह उर्फ सन्नी पर सैदपुर और रामपुर मांझा थाने में गैंगस्टर एक्ट सहित हत्या जैसे संगीन धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। सैदपुर कोतवाली में हत्या के मामले के अलावा आर्म्स एक्ट, गुंडा एक्ट सहित नौ और रामपुर मांझा थाने में आयुध अधिनियम और गुंडा एक्ट में मुकदमा दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed