गाजीपुरः मामा ने रॉड से वारकर हिस्ट्रीशीटर भांजे की ली जान, जमीनी विवाद में वारदात को दिया अंजाम
गाजीपुर जिले के कुख्यात अपराधी और हिस्ट्रीशीटर बबलू बिंद की हत्या उसके ही मामा ने कर दी। मृतक की बड़ी बहन शीला की तहरीर पुलिस ने मामा सहित तीन के खिलाफ मुकदमा दर्जकर हत्यारोपियों की तलाश शुरू कर दी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के एक गांव में जमीन विवाद को लेकर कुख्यात अपराधी और हिस्ट्रीशीटर की हत्या उसके मामा ने ही कर डाली। मारपीट की घटना में युवक की मां गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना के बाद बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ घायल महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। घटना बृहस्पतिवार की देर रात की है। मृतक की बहन की तहरीर पर पुलिस ने मामा सहित तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी।
मुहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के नगर स्थित अकटहिया गांव निवासी बबलू बिंद (25) अपनी मां प्रमीला देवी के साथ शहर कोतवाली के बकराबाद आया हुआ था। युवक के नाना रामसुख बिंद ने चार बीघा जमीन में दो बीघा अपनी पुत्री प्रमीला के नाम से रजिस्ट्री कर दिया था। इसी मामले को लेकर मामा रामदरश बिंद से लंबे समय से झगड़ा चल रहा था।
देर रात भी इसी को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगी। देखते ही देखते बात इतनी बढ़ गई कि दोनों तरफ से मारपीट शुरू हो गई। कुछ ही देर में मामा रामदरश बिंद ने भांजे बबलू बिंद के सिर पर लोहे के रॉड से हमला कर दिया। परिजनों के शोर मचाने पर जब-तक आस-पास के लोग मौके पर पहुंचते घटना को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गया।
इधर, सूचना पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल मां-पुत्र को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया। जहां डॉक्टरों ने बबलू बिंद को मृत घोषित कर दिया। वहीं मां प्रमीला का उपचार चल रहा है। मृतक की बड़ी बहन शीला की तहरीर पुलिस ने मामा सहित तीन के खिलाफ मुकदमा दर्जकर हत्यारोपियों की तलाश शुरू कर दी।
इधर घटना की जानकारी होते ही एसपी सिटी गोपीनाथ सोनी भी पुलिस टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और परिजनों एवं ग्रामीणों से घटना क्रम की जानकारी लेने के साथ मातहतों को दिशा-निर्देश जारी किया। एसपी सिटी गोपीनाथ सोनी ने कहा जमीनी विवाद में मामा ने हिस्ट्रीशीटर भांजे की रॉड से वारकर हत्या कर दी है। मृतक की बहन के तहरीर पर तीन खिलाफ मुकदमा दर्ज कर हत्यारोपियों को तलाश की जा रही है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
मुहम्मदाबाद कोतवाली का हिस्ट्रीशीटर था बबलू
हत्यारों को दबोचने के लिए चार टीम गठित
हिस्ट्रीशीटर बबलू बिंद के हत्यारों को दबोचने के लिए एसपी सिटी ने चार टीम गठित की है। सीओ सिटी के नेतृत्व के अलावा कोतवाली, करंडा, जंगीपुर के थानों के तेज तर्रार पुलिस कर्मियों की टीम गठित कर हत्यारों को गिरफ्तार करने के लिए दबिश दी जा रही है। इसके अलावा नामजद आरोपियों तक पहुंचने के लिए पुलिस एसओजी टीम का भी सहारा ले रही है।