{"_id":"666982fdecdddded870d01a1","slug":"hindu-organizations-burnt-effigies-of-pakistan-and-terrorists-in-ghazipur-2024-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: आतंकवादियों के पुतले में लगाई आग, बोले- तीर्थ यात्रियों के बस पर हमला है कायराना हरकत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: आतंकवादियों के पुतले में लगाई आग, बोले- तीर्थ यात्रियों के बस पर हमला है कायराना हरकत
Wed, 12 Jun 2024 04:44 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Wed, 12 Jun 2024 04:44 PM IST
सार
Ghazipur News: सभा करने के बाद दोपहर करीब 12 बजे पैदल जुलूस के रूप में नारेबाजी करते हुए पुलिस ऑफिस तिराहा पहुंचे। यहां आतंकवादियों का पुतला दहन कर अपने गुस्से का इजहार किया। इसके बाद जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम अतिरिक्त को सौंपे।
विज्ञापन
प्रदर्शन के दौरान मौजूद लोग।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जम्मू-कश्मीर में हिंदू तीर्थ यात्रियों के बस पर आतंकवादियों द्वारा गोलीबारी कर तीर्थयात्रियों की हत्या किए जाने की घटना को लेकर जिले के हिंदू संगठनों में आक्रोश है। बुधवार को विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकालने के बाद एसपी कार्यालय के सामने तिराहे पर पहुंचे।
विज्ञापन
यहां आंतकवादियों के प्रतिकात्मक पुतले में आग लगाया। पैर और लाठी-डंडे से पुतले को पीटकर अपने गुस्से का इजहार किए। जिला अध्यक्ष विनोद कुमार उपाध्याय की अगुवाई में प्रदर्शनकारी करीब 11:15 बजे सरजू पांडे पार्क पर एकत्र हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
इस दौरान जिला सह-सयोजक बजरंग दल शिवम चौबे, शिवकुमार, विशाल चैरसिया, विपिन श्रीवास्तव आदि लोग मौजूद रहे। उधर, जिला सहसंयोजक बजरंग दल मोहित मिश्रा की अगुवाई में भी सैदपुर तहसील के सामने आतंकवाद का पुतला फूंका गया।
जिला संगठन मंत्री विहिप राजकिशन जायसवाल के नेतृत्व में राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा। इस मौके पर जिलाध्यक्ष विहिप सैदपुर प्रदीप मिश्रा, जिला संगठन मंत्री विहिप सैदपुर नारायण, आशुतोष मिश्रा, राकेश सिंह आदि मौजूद रहे।