फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   High speed Bolero overturned in a ditch, 10 women injured

Ghazipur News: तेज रफ्तार बोलेरो गड्ढे में पलटी, 10 महिलाएं घायल

Wed, 23 Apr 2025 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 23 Apr 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
High speed Bolero overturned in a ditch, 10 women injured
बिरनो। भड़सर-जयरामपुर मार्ग स्थित भारद्वाज मंदिर के पास मंगलवार की रात तेज रफ्तार बोलेरो गड्ढे में पलट गई।
विज्ञापन

हादसे में 10 महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें सीएचसी ले जाया गया। वहां से डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। महिलाएं रिश्तेदार की मौत की सूचना पर यूसुफपुर खड़वां गांव जा रही थीं।

भड़सर नवपुरवा गांव निवासी फूलचंद राजभर के घर और पड़ोस की महिलाएं रिश्तेदारी में किसी के निधन की सूचना पर बोलेरो से यूसुफपुर खड़वा गांव जा रही थीं। बोलेरो अनियंत्रित होकर भारद्वाज मंदिर के पास सड़क के किनारे गड्ढे में पलट गई। वाहन में फंसे लोग चीखने-चिल्लाने लगे। शोर सुनकर पास से गुजर रहे राहगीरों ने दौड़कर फंसी महिलाओं को बाहर निकाला और एंबुलेंस बुलाई। घायलों को ग्रामीणों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिरनो लाया गया।
विज्ञापन

चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद सात गंभीर रूप से घायल महिलाओं को जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जबकि अन्य को इलाज के बाद घर भेज दिया गया।
घायलों में अमर राजभर, भागमनी देवी, सविता देवी, महेशी देवी, राधिका देवी, लालसा देवी, चिंता देवी, कलावती देवी, कंचन देवी व ज्ञानती देवी शामिल हैं।
चिकित्सा प्रभारी डॉ. सीपी मिश्रा ने बताया कि गंभीर घायलों को रेफर किया गया है। थानाध्यक्ष बालेंद्र कुमार ने बताया कि अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed