{"_id":"67f2c2daa2159c647402aa38","slug":"hepatitis-victim-underwent-cesarean-delivery-mother-and-child-are-safe-ghazipur-news-c-313-1-svns1020-130680-2025-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: हेपेटाइटिस पीड़िता का हुआ सिजेरियन प्रसव, जच्चा-बच्चा सुरक्षित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: हेपेटाइटिस पीड़िता का हुआ सिजेरियन प्रसव, जच्चा-बच्चा सुरक्षित
विज्ञापन
राजकीय मेडिकल कॉलेज के महिला अस्पताल में तैनात डॉक्टरों की टीम ने हेपेटाइटिस-बी पॉजिटिव महिला का सुरक्षित सिजेरियन प्रसव कराया। मां और नवजात दोनों को स्वस्थ-सुरक्षित पाकर परिजनों के चेहरे खिल उठे। इस बीमारी से पीड़ित महिला का प्रसव कराने में मातृ और शिशु दोनों को खतरा रहता है। मेडिकल कॉलेज में आए इस तरह के पहले मामले को चिकित्सकों की टीम ने सकुशल पूरा किया।
मिश्रा बाजार के महिला अस्पताल में एक जटिल मामला सामने आया। एक हेपेटाइटिस-बी पॉजिटिव गर्भवती का प्रसव कराना था। यह बेहद संवेदनशील स्थिति थी। ऐसे मामलों में मां और बच्चे दोनों के जीवन को खतरा रहता है। यह केस मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों के लिए भी चुनौती थी कि इससे पहले ऐसा कोई मामला कभी सामने नहीं आया था।
हेपेटाइटिस-बी के नोडल डॉ. अमित यादव से टीम ने सलाह लेकर दवाओं और इंजेक्शन लगाया गया। महिला की पूरी जांच के बाद डाॅ. श्रुति मिश्रा और डाॅ. गीतिका के नेतृत्व में डॉक्टरों की टीम ने ऑपरेशन किया। प्रसव के बाद मां और बच्चा दोनों स्वस्थ पाए गए। इसके बाद नवजात को इम्यूनोग्लोबुलिन वैक्सीन दी गई। इससे नवजात को हेपेटाइटिस-बी से अतिरिक्त सुरक्षा दी गई। अब मां और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।
विज्ञापन
डाॅ. श्रुति मिश्रा और डॉ. गीतिका ने कहा कि यह मामला चुनौतीपूर्ण था लेकिन टीम सफल रही। राजकीय मेडिकल कॉलेज अस्पताल के प्राचार्य प्रो. आनंद मिश्रा ने बताया कि हेपेटाइटिस-बी पॉजिटिव गर्भवती का प्रसव ऑपरेशन से कराने का यह पहला मामला आया था।