फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Height gauge barrier installed on Karmnasha bridge of UP-Bihar border

Ghazipur News: यूपी- बिहार सीमा के कर्मनाशा पुल पर लगा हाइटगेज बैरियर

Sat, 01 Jul 2023 12:16 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jul 2023 12:16 AM IST
विज्ञापन
Height gauge barrier installed on Karmnasha bridge of UP-Bihar border
देवल कर्मनाशा पुल से भारी वाहनों का आवागमन हुआ बंद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बारा। यूपी - बिहार को जोड़ने वाली देवल कर्मनाशा पुल से अब भारी वाहन नहीं गुजर पाएंगे। बिहार से बालू लदे ओवरलोड ट्रकों के यूपी में प्रवेश रोकने के लिए बिहार प्रशासन ने अपनी सीमा में हाइट गेज बैरियर लगा दिया है, जिससे बिहार से आने वाले बालू लदे ओवरलोड ट्रकों का प्रवेश पूरी तरह से बंद हो गया। अब भारी वाहनों को भरौली - बक्सर पुल के रास्ते आवाजाही करनी होगी।
देवल - दिलदारनगर मार्ग पर स्थित कर्मनाशा पुल के दूसरी तरफ बिहार प्रशासन ने दस फीट ऊंचा हाइट गेज बैरियर लगा दिया है। इसके बाद भारी वाहनों का आवागमन इस पुल से भी पूर्ण रूप से बंद हो गया। इससे पहले नेशनल हाइवे 124 सी के बारा गांव के पास भी यूपी - बिहार को जोड़ने वाली कर्मनाशा पुल क्षतिग्रस्त होने से नेशनल हाइवे के अधिकारियों की रिपोर्ट पर जिलाधिकारी आर्यका अखौरी के आदेश के बाद नेशनल हाइवे अथाॅरिटी ने पुल के दोनों तरफ दस फीट ऊंचा हाइट गेज बैरियर लगा दिया है।
विज्ञापन

बारा कर्मनाशा पुल से हल्के वाहन 20 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से ही आवाजाही कर रहे हैं। दोनों पुलों के बंद होने के बाद अब सभी तरह के भारी वाहनों को भरौली - बक्सर गंगा पुल के रास्ते यूपी - बिहार में जाना पड़ेगा। यूपी को बिहार से जोड़ने के लिए कर्मनाशा नदी पर बारा - चौसा के बीच कर्मनाशा पुल का निर्माण वर्ष 1979 में हुआ था। इस पुल के देखरेख की जिम्मेदारी गाजीपुर जिला प्रशासन के पास थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब इस पुल का निर्माण कार्य की जिम्मेदारी एनएचआई वाराणसी के जिम्मे हैं। यह पुल कई बार क्षतिग्रस्त हुआ और कई बार मरम्मत भी हुई। पुल के अधिक क्षतिग्रस्त होने के कारण इसे भारी वाहनों के आवागमन के लिए प्रतिबंधित करने का निर्णय लिया गया। 22 दिसंबर 2022 को एनएचआई द्वारा पुल के दोनों तरफ लोहे की बैरिकेडिंग लगाकर भारी वाहनों के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया। तभी से भारी वाहनों का आवागमन बंद है।

इसके चलते बड़े वाहनों का आवागमन देवल स्थित कर्मनाशा पुल के रास्ते हो रहा था। अब इस पुल के पास भी हाईट गेज लगने से बड़े व भारी वाहनों के आवागमन का एक मात्र रास्ता भरौली - बक्सर गंगा पुल है। भरौली - बक्सर पुल के रास्ते बड़े व भारी वाहनों को बारा आने के लिए अब करीब 80 किमी की दूरी तय करनी पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed