{"_id":"57d062774f1c1b986331804b","slug":"heavy-rain-in-ghazipur-city","type":"story","status":"publish","title_hn":"झमाझम बारिश से खिले चेहरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झमाझम बारिश से खिले चेहरे
ब्यूरो, अमर उजाला,गाजीपुर
Updated Thu, 08 Sep 2016 12:24 AM IST
विज्ञापन
झमाझम बारिश से गली, मोहल्ले जलमग्न
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौसम के उलट-फेर और पिछले कई दिनों से जारी धूप-छाव के बीच बुधवार को अच्छी बारिश हुई। इस दौरान हुई रुक-रुक कर घंटों बरसात और रिमझिम बारिश से लोगों का तन और मन दोनों भींग गया। पिछले कई दिनों से गर्मी से बेहाल लोगों ने काफी राहत महसूस की। बरसात के वक्त लोगों ने इससे बचाव के लिए छाते, रेनकोट आदि लगा लिए थे। जबकि युवाओं ने भींगकर बारिश का आनंद उठाया।
पिछले कई दिनों से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। धूप और उमस का आलम यह था कि इससे आम और खास सभी बेहाल थे। लाख जतन के बाद भी गर्मी से एक पल के लिए भी लोगों को चैन नहीं मिल पा रही है। पिछले तीन दिनों से धूप और बदली का खेल जारी था। जैसे ही बदली हो रही थी, परेशान लोग इस बात का कयास लगाने लग रहे थे कि अब-तब बारिश होगी और उन्हें गर्मी से कुछ राहत मिलेगी, लेकिन बिन बरसे काले बदरा लौट जा रहे थे, जिससे लोगों को निचराशा होती थी। परेशान हाल लोग राहत के लिए आसमान की तरफ टकटली लगाए थे। इसी क्राम में मंगवार की शाम हल्की बूंदा-बांदी हुई, जिससे मौसम का मिजाज कुछ नरम हुआ। बुधवार की सुबह करीब साढ़े नौ बजे बारिश झमाझाम बारिश का क्रम शुरु हो गया, जो रुक-रुककर धीमा और तेज घंटों जारी रहा। बारिश से बचने के लिए आवागमन करने वालों में सुरक्षित स्थानों की शरण लेनी पड़ी। जिनके पास छाता था, वहीं बारिश के बीच आवागमन करते नजर आ रहे थे। अधिकांश छोटे-छोटे बच्चों और युवाओं ने भींगकर बारिश का आनंद उठाया। घंटों हुई बारिश से एक तरफ जहां मौसम कूल-कूल हो गया और गर्मी से परेशान लोगों का चेहरा खुशी से खिल उठा, वहीं फुथपाथ पर दुकान लगाकर रोटी की व्यवस्था करने वालों के लिए बारिश निराशाजनक साबित हुई। वे अपनी दुकान नहीं लगा सके। शहर के महुआबाग, पीरनगर, आमघाट कालोनी, मिश्रबाजार, सकलेनाबाद, चीतनाथ, नवाबगंज, कपूरपुर, ददरीघाट रौजा, मालगोदाम रोड सहित अन्य मार्गों पर जल-जमाव होने और कीचड़ फैलने से आवामन करने वालों की खूब फजीहत हुई। वाहन सवार तो पानी के बीच से निकल गए, लेकिन पैदल आवागमन करने वालों को पानी में घुसकर आने-जाने को विवश होना पड़ा। घंटों हुई बारिश से लोगों में इस बात की चर्चा होत रही कि सावन से भादव दूभर ना होला।