फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Health department team did not reach Adila village

अड़िला गांव नहीं पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम

Tue, 02 Nov 2021 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 02 Nov 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
Health department team did not reach Adila village
शादियाबाद थाना क्षेत्र के अड़िला गांव में डायरिया के संक्रमण से गांव के करीब छह परिवार के लोगों की स्थिति खराब होने पर उन्हें बीते 31 अक्तूबर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहीं एक मरीज की स्थिति गंभीर होने पर चिकित्सकों ने वाराणसी रेफर कर दिया था। बावजूद इसके दूसरे दिन सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम के गांव नहीं पहुंचने से ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है।
विज्ञापन

मालूम हो कि गांव निवासी शिवांगी, रानी, सुषमा, कौशल्या, रामकेवल यादव, पूजा, शालिनी, सोनू, लक्ष्मीना, प्रीति, खुशी, पियूष, जितेंद्र, सुभाष, रितेश, आदित्य, अंशी, शुभम का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। जबकि रामकेवल यादव की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने वाराणसी रेफर कर दिया। डायरिया के पांव पसारने के बावजूद अभी तक स्वास्थ्य विभाग की टीम के गांव में नहीं पहुंचने से ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों का आरोप है कि पानी जांच के लिए भी अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। गांव निवासी प्रफुल्ल सिंह ने बताया कि अब तक कोई टीम नहीं पहुंची है। कम से कम स्वास्थ्य विभाग टीम लगाकर ग्रामीणों के स्वास्थ्य का परीक्षण कराए एवं पानी की जांच की भी आवश्यकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed