फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Health department is keeping an eye on the health of outsiders

बाहरी लोगों की तबीयत पर है स्वास्थ्य विभाग की नजर

Sat, 11 Apr 2020 10:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 11 Apr 2020 10:18 PM IST
विज्ञापन
Health department is keeping an eye on the health of outsiders
गाजीपुर। कोरोना वायरस को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने पूरी तरह से कमर कस लिया है। विदेश और संवेदनशील राज्यों से आए लोगों की बनाई गई सूची के आधार पर लोगों के घर-घर जाकर जांच का काम किया जा रहा है। इस काम में कुल 16 टीमें लगाई गई हैं। जिले में इस प्रकार के करीब आठ हजार लोगों की जांच की गई। बाहरी देशों तथा राज्यों से आने वाले लोगों की पहले चरण में जांच की गई और उन्हें निगरानी में ले लिया गया। अब उन्हें कोई समस्या तो नहीं है या किसी प्रकार की नई बीमारी तो नहीं हुई, इसे देखते हुए उनकी फिर स्क्रीनिंग की तैयारी की जी रही है। इस बीच इन लोगों से यह भी कहा जा रहा है कि बुखार, दर्द, सर्दी, छींक आदि की समस्या आने के बाद इसकी तुरंत जानकारी चिकित्सकों को दें। शुरूआती दौर में जिले में कोरोना प्रभावित देशों कुवैत, ईरान, सिंगापुर, थाईलैंड, सउदी अरब सहित मुंबई, सूरत, चेन्नई, असोम आदि हिस्सों से बहुत से लोग आए। प्रशासन की ओर से इनकी सूची तैयार कराई गई है। इस सूची के आधार पर टीमें बनाकर पहले चरण में जांच, स्क्रीनिंग और काउंसिलिंग किया। सीएमओ डा. जीसी मौर्या ने बताया कि सभी टीमें सक्रिय हैं और घर-घर जांच जारी है। सभी लोगों को घरों में रहने के साथ ही आवश्यक सलाह दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed