फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Health card will now be made for Kasturba girl students

Ghazipur News: कस्तूरबा की छात्राओं का अब बनेगा हेल्थ कार्ड

Fri, 05 Jan 2024 01:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jan 2024 01:24 AM IST
विज्ञापन
Health card will now be made for Kasturba girl students
गाजीपुर। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में अध्ययनरत छात्राओं के स्वास्थ्य को लेकर शासन सजग है। अब इन विद्यालयों में शिक्षा ग्रहण करने वाली छात्राओं का हेल्थ कार्ड बनवाया जाएगा ताकि छात्राओं के सेहत की पूरी जानकारी इस कार्ड में दर्ज की जा सके। बालिकाओं के स्वास्थ्य की जांच महिला डाक्टर से ही कराए जाने का निर्देश दिया गया है। इसके लिए प्रति बालिका 1500 रुपये बजट का प्रावधान किया गया है। कुल 1.5 लाख की धनराशि हर कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय को प्रति वर्ष मेडिकल केयर एण्ड कन्टीजेन्सी मद में उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन

जिले में चौदह कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय संचालित हो रहे हैं। इन विद्यालयों में चौदह सौ से अधिक छात्राएं अध्ययनरत हैं। इन सभी बालिकाओं का स्वास्थ्य परीक्षण सीएमओ की ओर से गठित टीम करेगी। परीक्षण के बाद इन बालिकाओं का हेल्थ कार्ड तैयार कराया जाएगा। इस हेल्थ कार्ड में छात्राओं की सेहत का पूरा डाटा दर्ज होगा। अगर कभी इन छात्राओं की तबीयत बिगड़ती है तो उसी हेल्थ कार्ड का सहारा लेकर उन्हें उपचार भी दिया जाएगा। छोटी-छोटी तकलीफ होने पर इन बालिकाओं की सेहत को विद्यालय में ही फर्स्ट एड बाक्स में उपलब्ध होने वाली दवाओं से इनकी बीमारी पर काबू पाया जाएगा। बालिकाओं के स्वास्थ्य के सम्बन्ध में किसी भी आकस्मिकता की स्थिति में वार्डेन द्वारा तत्काल पीएचसी, सीएचसी, आयुष्मान अस्पताल, जिला अस्पताल में सम्पर्क कर आवश्यक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराते हुए सम्बंधित जिला समन्वयक, खंड शिक्षा अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी एवं अभिभावक को सूचित किया जाएगा। इस संबंध में जिला समन्वयक बालिका शिक्षा अमित राय ने बताया कि महानिदेशक स्कूल शिक्षा ने इन बालिकाओं के हेल्थ कार्ड पूरी तरह पूर्ण करने के निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed