फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Headmaster alert

प्रधानाध्यापक को चेतावनी

Fri, 08 Jan 2016 12:08 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला/गाजीपुर
ब्यूरो अमर उजाला/गाजीपुर Updated Fri, 08 Jan 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
Headmaster alert
प्रभारी बेसिक शिक्षाधिकारी सीताराम ओझा ने गुरुवार को आधा दर्जन प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान नवापुरा स्थित विद्यालय पर शिक्षा एवं मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता सहीं नहीं पाए जाने पर
विज्ञापन


उनकी त्योरी चढ़ गई। इसके बाद उन्होंने प्रधानाध्यापक को फटकार लगाते हुए सख्त चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि एमडीएम में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जा सकता। बच्चों के स्वास्थ्य का पूरा ध्यान रखना होगा।
विज्ञापन


प्रभारी बेसिक शिक्षाधिकारी सीताराम ओझा दिन में करीब सवा बारह बजे शहर के नवापुरा विद्यालय पहुंचे। वहां उन्होंने परिसर में स्थित प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय स्कूल के बच्चे मध्याह्न
विज्ञापन
विज्ञापन


भोजन कर रहे थे। एमडीएम के तहत आज उन्हें पूड़ी और सब्जी परोसी गई थी। सब्जी की गुणवत्ता ठीक न होने पर उन्होंने नाराजगी जताई तथा प्रधानाध्यापक को गुणवत्तायुक्त भोजन उपलब्ध नहीं होने पर फटकार लगाई। उन्होंने कहा

कि एमडीएम की गुणवत्ता में लापरवाही नहीं होनी चाहिए। इसके बाद बच्चों के शैक्षिक स्तर का आंकलन करने के उद्देश्य से सवाल पूछे। जिसमें कई सवालों का जवाब अधिकांश बच्चे नहीं दे सके। दोनों विद्यालयों में बच्चों की


उपस्थिति कम पाए जाने पर नाराजगी जताई। बताया गया है कि प्राथमिक में निर्धारित 40 की जगह 17 एवं उच्च प्राथमिक में 27 की जगह 15 बच्चे उपस्थित थे। उन्होंने बताया कि प्रधानाध्यापक को शिक्षा एवं एमडीएम की गुणवत्ता में सुधार के लिए चेतावनी दी गई है। इसके बाद प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय चक अब्दुल सत्तार

एवं प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय बीकापुर का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed