फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   he greatest virtue of service to humanity the world

मानवता की सेवा दुनिया का सबसे बड़ा पुण्य

Sun, 28 Jun 2015 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो गाजीपुर।
अमर उजाला ब्यूरो गाजीपुर। Updated Sun, 28 Jun 2015 11:48 PM IST
विज्ञापन
he greatest virtue of service to humanity the world
नगर के भट्ठी मुहल्ला में गरीब जनता की सेवा के लिए बने आम जनता योगदान ट्रस्ट का उद्घाटन रविवार को पूर्व आईजी हरिभजन सिंह ने किया। उन्होंने ट्रस्ट की एंबुलेंस और फागिंग मशीन का बटन दबाकर लोकार्पण किया।
विज्ञापन

इस मौके पर उन्होंने कहा कि दुनिया की सबसे बड़ी सेवा मानवता की सेवा है। यहां के नवजवानों ने गरीबों की सहायता और सेवा करने का ट्रस्ट के माध्यम से जो संकल्प लिया है, वह सराहनीय है। आज से 30 वर्ष पहले उन्होंने यहां के एसएसपी के रूप में कार्य किया था। ट्रस्ट के अध्यक्ष शाहिद जमाल खां ने अतिथियों का स्वागत करते हुए ट्रस्ट का उद्देश्य और उसके भावी कार्यक्रम पर विस्तार से प्रकाश डाला। इस अवसर पर लक्ष्मण पुरस्कार प्राप्त मशहूर खिलाड़ी मो. मुश्ताक, पूर्व सीओ रामाधार यादव, क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी वाराणसी भगवान राय, सिस्टर राजदां जावेद और मंगला यादव ने विचार व्यक्त किए। खिलाड़ी अहमद दानयाल और कौएद के राष्ट्रीय महासचिव शंभू सिंह अकेला ने ट्रस्ट को दान दिया। अध्यक्षता खेलकूद विभाग के पूर्व संयुक्त निदेशक नरसिंह प्रसाद सिंह व आभार ट्रस्ट के संरक्षक राष्ट्रीय फुटबाल के पूर्व प्रशिक्षक शहनवाज खां ने जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed