{"_id":"6421e3787a883532b5085714","slug":"hard-earned-money-lost-in-fire-incidents-ghazipur-news-c-20-1-124674-2023-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: आग की घटनाओं में गंवाई मेहनत की कमाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: आग की घटनाओं में गंवाई मेहनत की कमाई
विज्ञापन
शार्ट-सर्किट से 50 लाख रुपये का कपड़ा जलकर नष्ट
हाईटेंशन तार की चिंगारी से 25 से 30 बीघा गेहूं राख
कड़ी मशक्कत के बाद आग पर ग्रामीणों ने पाया काबू
संवाद न्यूज एजेंसी
गाजीपुर। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्र में रविवार की रात अगलगी की घटनाएं हुईं । कपड़े की दुकान में शार्ट-सर्किट से आग लगने से करीब 50 लाख का कपड़े राख हो गए। वहीं अज्ञात कारणों से झोपड़ी में आग लगने से घर-गृहस्थी का सामान और एक भैंस गंभीर रूप से झुलस गई। जबकि सोमवार को हाईटेंशन तार से निकली चिंगारी से 25 से 30 बीघा खेत में खड़ी गेहूं की फसल गई।
दुल्लहपुर संवाददाता के अनुसार भुड़कुड़ा कोतवाली क्षेत्र के जखनिया बाजार में स्थित चार मंजिला मकान में गफ्फार अहमद की कपड़े की दुकान है। प्रतिदिन की तरह देर शाम वह दुकान बंद करके घर चले गए थे। रात में शार्ट-सर्किट से निकली चिंगारी से दुकान में आग लग गई। राहगीरों ने दुकान से निकलती आग की लपटों को देखकर घटना की जानकारी अन्य दुकानदारों को दी। लोगों ने पानी फेंककर आग पर काबू करना चाहा, लेकिन आग नहीं बुझी। तत्काल बिजली विभाग को फोन करके आपूर्ति बंद कराई गई। उसके बाद भी आग पर काबू नहीं पाया जा सका।
तत्काल इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई। मौके पर भुड़कुड़ा पुलिस भी पहुंच गई। करीब एक घंटे बाद पहुंची फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया, लेकिन चार मंजिला दुकान में आग लगने से करीब 50 लाख सामान जलकर नष्ट हो गया। पीड़ित दुकानदार गफ्फार अहमद दो वर्ष बीमार चल रहे हैं। छोटी पुत्री की शादी मई महीने में कराने की तैयारी चल रही थी। दुकान पत्नी और छोटी पुत्री मिलकर चलाती थीं। दूसरे दिन तहसील अधिकारी सहित सपा के नेता आमिर अली, नंदू गुप्ता प्रधान, प्रमोद वर्मा, अवधेश यति आदि ने पहुंचकर सांत्वना बधाया।
विज्ञापन
वहीं खानपुर संवाददाता के अनुसार थाना क्षेत्र के गांव सभा ताजपुर मोलना के नसीरुद्दीनपुर मौजे में देर शाम अज्ञात कारणों से झोपड़ी में आग लग गई। इसमें घर गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया।घटना में भैंस भी गंभीर रूप से झुलस गई। पीड़ित सुरेश राजभर ने बताया कि घर के बाहर सिवान में गए हुए थे। घर में छोटे-छोटे बच्चे थे। आग कैसे लगी यह समझ में नहीं आ रहा है।
एक अन्य घटना में नंदगंज संवाददाता के अनुसार सौरम गांव निवासी बच्चु की मड़ई के पास सोमवार की दोपहर हाईटेंशन तार में हुई शॉर्ट सर्किट के कारण गिरी चिंगारी से 25-30 बीघा गेहूं जलकर नष्ट हो गया। ऐसे में सौरम गांव निवासी मानिकचंद यादव, भोला यादव राम, अवतार यादव नागेंद्र यादव, विक्रमा यादव , ऋषि यादव , कमला यादव, दधिबल यादव, महेंद्र यादव , दुखंती कुशवाहा, मोती चंद यादव, अशोक यादव, सर्वनाथ विश्वकर्मा, कमलेश कुशवाहा, जितेंद्र यादव, साधु यादव, हरकेश यादव, राममूरत, लाल बचन यादव, लाला यादव, राम नवल यादव आदि की फसल जलकर राख हो गई।