फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Haq raised the voice of chefs

रसोइयों ने उठाई हक की आवाज

Thu, 23 Jul 2015 11:40 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर Updated Thu, 23 Jul 2015 11:40 PM IST
विज्ञापन
Haq raised the voice of chefs
जिला रसोइया संघ की ओर से मानदेय बढ़ाने सहित कई मांगों को लेकर विकास भवन स्थित बीएसए कार्यालय पर धरना दिया गया। इस दौरान रसोइयों ने कहा कि उनकी हालत बंधुआ मजदूरों से भी बदतर हो गई है। निर्णय लिया गया कि जल्द ही इस संबंध में सीएम से लखनऊ जाकर मुलाकात की जाएगी।
विज्ञापन


संघ की संरक्षक एवं पूर्व ब्लाक प्रमुख चंदा यादव ने गुरुवार को धरना स्थल पर अपने संबोधन में कहा कि जनप्रतिनिधियों को देशभर में सबसे कम मानदेय पाने वाली महिला रसोइयों के कल्याण, विकास एवं मानदेय बढ़ाने के लिए चर्चा करनी चाहिए। मिड-डे-मील में 99 प्रतिशत महिला रसोइयां हैं। महिला रसोइयों का मानदेय सीधा बैंक खाता में भेजने के लिए राज्य सरकार के फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि यह गाजीपुर जनपद की रसोइयां संघ की संघर्ष की जीत है, जो आज पूरे प्रदेश की रसोइयां महिलाएं लाभान्वित होगी।
विज्ञापन


संघ की जिलाध्यक्ष सुगंती कुशवाहा ने कहा कि निष्कासित रसोइयों की बहाली तथा रसोइयों के नियमित होने तक संघर्ष जारी रहेगा। कहा कि संघ अगले माह मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मिलकर अपनी समस्याओं से उन्हे अवगत कराने की तैयारी कर रही है। सिटी रेलवे स्टेशन परिसर से अपनी 15 सूत्री मांगों के समर्थन में जुलूस लेकर रसाइयां संघ की सैकड़ों महिलाएं विकास भवन में पहुंची थीं। इस मौके पर आशा, मीरा, ऊषा, मालती, कांती, पुष्पा, सरिता, इमरती, प्रर्मिला, निर्मला, रीता, पार्वती, मंजू, रंजू, प्रेमलता, मुन्नी, रंभा, लक्ष्मीना आदि मौजूद थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed