फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Handed over a sum of 11 thousand rupees

सहायता के लिए 11 हजार रुपये की धनराशि सौंपी

Sat, 09 May 2020 08:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 09 May 2020 08:39 PM IST
विज्ञापन
Handed over a sum of 11 thousand rupees
जमानिया। कोरोना के कहर के चलते कोई भूखा न सोए इस सिद्धांत का पालन किया जा रहा है। क्रियाशील राष्ट्रीय सेवा योजना हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय के संकल्प से लोग प्रेरित हैं। इस प्रेरणा से हिंदू इंटर कॉलेज के शिक्षक विराम तिवारी ने राष्ट्रीय सेवा योजना प्रभाग को जरूरतमंदों में खाद्य सामग्री वितरित कराने के उद्देश्य से नर सेवा नारायण सेवा को चरितार्थ करते हुए ग्यारह हजार रुपये की धनराशि सौंपी। स्टेशन बाजार परिक्षेत्र में शनिवार को विराम तिवारी की ओर से उपलब्ध कराई गई धनराशि से आवश्यक आवश्यकताओं की सामग्री जरूरतमंदों में पूर्व स्वयंसेवक सुनील कुमार चौरसिया, सतीश कुमार जायसवाल आदि के माध्यम से चिह्नित लोगों को उनके घर-घर सामग्री उपलब्ध कराई गई। इनमें वृद्ध माताएं, दिव्यांगों सहित प्रवासी मजदूरों एवं ऐसे लोगों को सेवाएं प्रदान की गईं जिन्हें इसकी वास्तव में जरूरत थी। कार्यकम अधिकारी डॉ. अरुण कुमार ने विराम तिवारी के प्रति आभार प्रकट करते हुए उनकी इस मानवीय सेवा की सराहना की।
विज्ञापन

...
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed