फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Half of the 29 million will develop

साढ़े 29 करोड़ से होगा विकास

Wed, 01 Apr 2015 10:38 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर Updated Wed, 01 Apr 2015 10:38 PM IST
विज्ञापन
Half of the 29 million will develop
जिला पंचायत की बैठक बुधवार को सिद्धेश्वर प्रसाद मेमोरियल हाल में जिला पंचायत अध्यक्ष पंचरत्न देवी की अध्यक्षता में आयोजित की गई।
विज्ञापन


इस दौरान अपर मुख्य अधिकारी द्वारा वित्तीय वर्ष 2015-16 के लिए आय और व्यय का ब्यौरा पेश किया गया, जिसके आधार पर सर्वसम्मति से चालू वित्तीय वर्ष में 29 करोड़ 52 लाख 78 हजार 9 रुपए विकास कार्यों पर खर्च किए जाने का प्रस्ताव पारित किया गया। इस दौरान कई मुद्दों को लेकर हो-हंगामा भी होता रहा।

बैठक के दौरान अपर मुख्य अधिकारी एसपी दुबे की ओर से सदन के समक्ष बैठक का एजेंडा प्रस्तुत किया गया जिसमें पूर्व की दो बैठकों की कार्यवाही की पुष्टि, जिले के प्रस्तावित विकास कार्यों, जिला पंचायत के वित्तीय वर्ष 2015-16 में अनुमानित आय-व्यय की स्वीकृति पर गहन विचार विमर्श के बाद तय हुआ कि इस वित्तीय वर्ष में जिला पंचायत की ओर से विभिन्न मदों से 29 करोड़ 52 लाख 78 हजार नौ रुपए की आय अर्जित कर इस राशि से विकास कार्यों को अमलीजामा पहनाया जाएगा।
विज्ञापन


प्रस्तावित कार्यों में 1 करोड़ 26 लाख 63 हजार रुपए सामान्य प्रशासन, 25 लाख 36 हजार रुपए उगाही तथा 39 लाख 73 हजार 500 सौ रुपए चिकित्सा व्यवस्था पर खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी प्रकार 28 लाख 67 हजार 500 रुपए से सार्वजनिक निर्माण, 5 लाख से मरम्मत कार्य, 25 करोड़ 70 लाख से निर्माण कार्य कराए जाएंगे। अन्य राशि मेला, पेंशन तथा अनुतोषिक, प्रकीर्ण व्यय्र जमानत आदि पर खर्च किए जाएंगे। पूर्व की बैठक में दिए गए कई प्रस्तावों को लेकर जिला पंचायत सदस्यों ने हंगामा भी किया। बैठक में एडीएम मुरलीधर मिश्र के साथ ही जिला पंचायत सदस्य ब्रजभूषण दुबे, शिवपरसन यादव, बजरंगी यादव, अनुराग सिंह, अमृता चौबे, राधा मोहन यादव, अरुण यादव, वीरेंद्र यादव आदि उपस्थित थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed