फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Gym operator beaten up for demanding dues

बकाया मांगने पर जिम संचालक को पीटा

Thu, 07 Jul 2022 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jul 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Gym operator beaten up for demanding dues
गहमर कोतवाली क्षेत्र के बारा गांव में बकाया पैसा मांगने को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। इसमें तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भदौरा में भर्ती कराया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति गंभीर होने पर चिकित्सकों ने वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिसचार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करते हुए कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन

सेवराई तहसील क्षेत्र के बारा गांव निवासी अकलीम खान ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वे गांव में एक जिम संचालक हैं। इनके यहां गांव के ही बृजेश कुमार राम, अजय कुमार राम, अमरेश कुमार राम और राजेश राम जिम करने आए थे। इस दौरान बकाया पैसा मांगने पर दोनों में कहासुनी हो गई देखते ही देखते चारों ने अकलीम खान को मारना पीटना शुरू कर दिया। इस बीच- बीच बचाव करने आए मोहम्मद मोहसिन खान पुत्र नौशाद खान एवं सैफ खान को भी लोगों ने लहूलुहान कर दिया। मारपीट की घटना के बाद हमलावर अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भाग निकले। वहीं घटना के बाद मौके पर पहुंचे लोगों ने आनन-फानन में तीनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भदौरा में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों के द्वारा प्राथमिक उपचार कर स्थिति नाजुक होने पर वाराणसी ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया है। गहमर कोतवाली पुलिस पीड़ित की तहरीर के आधार पर चारों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई में जुट गई है। उपनिरीक्षक विश्वनाथ यादव ने बताया कि बकाए पैसे को मांगने को लेकर हुए कहासुनी के बाद मारपीट में तीन लोग घायल हुए हैं। तहरीर के आधार पर आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर संभावित ठिकानों पर गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है जल्द ही उनको दबोच लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed