फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   guidline

गाइड लाइन की जमकर अनदेखी

Fri, 16 Apr 2021 11:43 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 16 Apr 2021 11:43 PM IST
विज्ञापन
guidline
कासिमाबाद विकासखंड में सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ाते चुनाव ईलड़ने वाले उम्मीदवार। - फोटो : GHAZIPUR
नंदगंज। कोविड स्ट्रेन के संक्रमण के बीच नवरात्र और रमजान को लेकर स्थानीय बाजार में भीड़ बढ़ गई है। काविड गाइड लाइन का पालन नहीं किया जा रहा है। लोग तो मास्क लगाना ही भूल गए हैं। ऐसे में महामारी की अनदेखी जानलेवा साबित हो रही है फिर भी लोग चेत नहीं रहे हैं। उधर, पुलिस भी सख्ती करने से परहेज कर रही है। नगर में किराना, कपड़ा, सौंदर्य प्रसाधन, जूता-चप्पल, फल एवं सब्जियों की दुकानों पर लोगों की काफी भीड़ देखी जा रही है। कोविड-19 को लेकर प्रशासन द्वारा दिए गए निर्देश का पालन कराने में खुद प्रशासन ही पिछड़ता दिख रहा है। आम जनता सोशल डिस्टेंसिंग से बेपरवाह नजर आ रही है। बाजार में पुलिस कर्मियों की भी चहल-कदमी देखी जा रही है, लेकिन सख्ती नहीं की जा रही है। लोग सामानों की खरीदारी के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं कर रहे हैं और न ही मास्क का उपयोग करते देखे जा रहे हैं। इधर पाबंदी के बावजूद भी कोचिंग संस्थानों, सब्जी मंडियों, धार्मिक स्थलों पर लोगों की भीड़ लगी रही। एक तरफ कोरोना संक्रमण से बचाव के निर्देश प्रशासन की ओर से दिए जा रहे हैं, लेकिन सख्ती नहीं होने से बाजार में सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ रही है। प्रशासन की ओर से सख्ती न होने से संक्रमण से लोग बेपरवाह नजर आ रहे हैं। यहां तक की दुकानदार भी न तो मास्क लगा रहे हैं, न ही उनके पास सेनेटाइजेशन की व्यवस्था है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed