{"_id":"e5f2b14cd5f7c34cacfd4e059e18f063","slug":"grand-mother-s-philosophy-of-faith-overflow-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां के दर्शन के लिए उमड़ा आस्था का सैलाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां के दर्शन के लिए उमड़ा आस्था का सैलाब
ब्यूरो/अमर उजाला/गाजीपुर
Updated Wed, 21 Oct 2015 10:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुर्गा पूजा के अंतिम दिन बुधवार को पंडालों में रखी गई भव्य मूर्तियों के दर्शन के लिए भक्तों का सैलाब उमड़ा। शहर तथा कसबों में आसपास के जुड़े गांवों के लोगों के पहुंचने से देर रात तक चहल पहल बनी रही। पंडालों की बिजली के उपकरणों से की गई सजावट को देख कर लोगों मोहित हुए जा रहे थे। कई पंडालों में डीजे पर देवी गीत बज रहे थे। दुर्गा पूजा समितियों के आयोजकों की ओर से भी लोगों की सुविधा के लिए तरह-तरह के इंतजाम किए गए थे।
विज्ञापन
नौ दिन तक चलने वाले नवरात्र के अंतिम दिन सभी घरों से लोग पंडाल और मां की भव्य मूर्तियों के दर्शन को निकले। इसके चलते बुधवार को पंडालों में भीड़ बनी रही। वैसे तो दर्शन का सिलसिला सुबह से ही शुरू हो गया था, लेकिन शाम को पंडालों में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। लोगों ने परिवार के साथ नगर भर के पंडालों तथा उसमें रखी देवी की प्रतिमाओं को देखा। रास्तों पर भी भव्य सजावट की गई थी। चाट, पकौड़ी, मिठाई तथा बच्चों के खिलौनों की दूकानें भी सजाई गई थी। जमानिया, मुहम्मदाबाद, दिलदारनगर, नंदगंज, सैदपुर, जखनिया, दुल्लहपुर, जंगीपुर, सादात, भीमापार, सैदपुर, करंडा, करीमुद्दीनपुर, भांवरकोल, दुबिहा आदि क्षेत्रों में देर रात तक देवी प्रतिमाओं का दर्शन किया।
विज्ञापन