फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Gradual picketing started for the demand to declare the date of the election

चुनाव की तिथि घोषित करने की मांग को लेकर क्रमिक धरना-प्रदर्शन शुरू

Mon, 20 Dec 2021 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 20 Dec 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
Gradual picketing started for the demand to declare the date of the election
जमानियां स्टेशन स्थित हिन्दू पीजी कॉलेज गेट के पास धरना पर बैठे छात्र। संवाद - फोटो : GHAZIPUR
स्टेशन बाजार स्थित हिंदू पीजी कालेज परिसर में छात्रसंघ चुनाव की तिथि घोषित किए जाने की मांग को लेकर सोमवार को छात्र नेताओं ने क्रमिक धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। छात्र नेताओं ने कॉलेज एवं तहसील प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि छात्रसंघ चुनाव की तिथि घोषित कराने के लिए प्राचार्य एवं उपजिलाधिकारी को पत्रक सौंपा गया लेकिन सिर्फ आश्वासन का घूंट पिलाया गया। चुनाव के द्वारा छात्र अपने प्रतिनिधि का चुनाव करते हैं जो छात्र एवं महाविद्यालय के बीच सामंजस्य बनाकर छात्रों की समस्याओं का निदान करते हैं। इस कारण से जल्द चुनाव की तिथि घोषित किया जाना छात्र हित के लिए अति आवश्यक है। निकटतम कई महाविद्यालयों में छात्र संघ चुनाव की तिथि घोषित हो चुकी है लेकिन यहां चुनाव कराने के नाम पर कॉलेज प्रशासन मौन साधे हुए है। जब तक चुनाव की तिथि घोषित नहीं हो जाती तब तक क्रमिक धरना जारी रहेगा। इस मौके पर माजिद खान, अंकित सिंह, घनश्याम तिवारी, राहुल, मनीष, अजीत, प्रिंस, मनीष यादव, विद्यांशु, प्रमोद, दीपक आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed