फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Governor summons medical and water test report in Ghazipur cracks down on factory water exploitation

UP: राज्यपाल ने गाजीपुर में तलब की मेडिकल-पानी जांच रिपोर्ट, फैक्ट्रियों के जलदोहन पर सख्ती; अफसरों को निर्देश

Fri, 27 Feb 2026 07:57 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर। Published by: Aman Vishwakarma Updated Fri, 27 Feb 2026 07:57 PM IST
सार

Ghazipur News: राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने गाजीपुर जिले में मेडिकल और पानी की जांच रिपोर्ट को तलब किया। इसके साथ ही फैक्ट्रियों के जलदोहन की भी जानकारी ली। अफसरों को इस पर लगाम लगाने के लिए निर्देश दिए।

विज्ञापन
Governor summons medical and water test report in Ghazipur cracks down on factory water exploitation
बच्चों को सम्मानित करतीं राज्यपाल। - फोटो : संवाद

विस्तार

UP News: गाजीपुर जिले के दौरे पर शुक्रवार को पहुंचीं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने दिव्यांग बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर सख्त रुख अपनाया। पुलिस लाइन सभागार में 11 गांवों के 69 दिव्यांग बच्चों से संवाद के बाद उन्होंने स्पष्ट कहा कि लखनऊ लौटते ही प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री को मौके पर भेजा जाएगा, ताकि बच्चों की समुचित जांच और उपचार सुनिश्चित हो सके।

विज्ञापन




राज्यपाल ने कहा कि इलाज और जांच के लिए धन की कमी आड़े नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने बीएचयू से आई चिकित्सकीय टीम और लखनऊ की रिसर्च टीम से मुलाकात कर बच्चों की मेडिकल रिपोर्ट के साथ पानी की जांच रिपोर्ट भी तलब की। कार्यक्रम के दौरान उनका फोकस केवल संवाद तक सीमित नहीं रहा, बल्कि समस्या की जड़ तक पहुंचने पर रहा। 
विज्ञापन


जिला प्रशासन के अधिकारियों से सख्त लहजे में कहा कि गांव के पास स्थित फैक्ट्रियों द्वारा जलदोहन और अपशिष्ट निस्तारण की गहन जांच कराई जाए। यह स्पष्ट होना चाहिए कि कहीं मानकों की अनदेखी तो नहीं हो रही। दोषी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश भी दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

200 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को प्री-स्कूल किट
सभागार में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने 200 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को प्री-स्कूल किट, 10 पोषण पोटली, 100 आयुष्मान कार्ड, 300 स्वामित्व योजना के तहत घरौनी, 200 मुख्यमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को चाबी, 100 किसानों को प्रधानमंत्री सम्मान निधि स्वीकृति पत्र, 150 पीएम सूर्य योजना प्रमाणपत्र, 100 अंत्योदय राशन कार्ड, 225 श्रम विभाग के प्रमाणपत्र तथा 250 युवा उद्यमियों को डमी चेक वितरित किए गए।

इनकी रहीं उपस्थिति
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह, नगर पालिका अध्क्षय सरिता अग्रवाल, जिलाधिकारी अविनाश कुमार, पुलिस अधीक्षक डाॅ. ईरज राजा, मुख्य राजस्व अधिकारी आयुष चौधरी, अपर जिलाधिकारी वि.रा. दिनेश कुमार, सिद्धार्थ राय एवं समस्त जनपदस्तरीय अधिकारीगण उपस्थि रहे। अन्त में मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य ने आभार व्यक्त किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed