फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Government's move a direct attack on the rights of the poor and workers: Congress

सरकार का कदम गरीबों, मजदूरों के अधिकारों पर सीधा हमला : कांग्रेस

Tue, 23 Dec 2025 12:25 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 23 Dec 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
Government's move a direct attack on the rights of the poor and workers: Congress
सरजू पांडेय पार्क के पास से गुजरते कांग्रेस पार्टी के जूलूस यात्रा में शामिल कार्यकर्ता। संवाद
गाजीपुर। जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को सरजू पांडेय पार्क से जुलूस के रूप में जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया। इस दौरान भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के बाद कांग्रेस नेताओं ने जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा। जिलाध्यक्ष सुनील राम ने कहा कि भाजपा सरकार मनरेगा निरस्त कर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का नाम हटाने की साजिश रच रही है। यह कदम कोई सामान्य विधायी प्रक्रिया नहीं, बल्कि ग्रामीण, गरीबों, मजदूरों और वंचितों के सांविधानिक अधिकारों पर सीधा हमला है। मनरेगा जैसे ऐतिहासिक अधिकार आधारित कानून को कमजोर करना दरअसल गरीबों से काम का अधिकार छीनकर उन्हें केंद्र सरकार की दया और कृपा पर निर्भर बनाने की साजिश है। उन्होंने आरोप लगाया कि मनरेगा से महात्मा गांधी का नाम हटाने की कोशिश भाजपा-आरएसएस की गांधी विरोधी, श्रम विरोधी और जनविरोधी मानसिकता को उजागर करती है। कांग्रेस इस गांधी विरोधी सरकार को ग्रामीण भारत के अधिकारों के साथ खिलवाड़ नहीं करने देगी। शहर अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा ने कहा कि मनरेगा से गांधी जी का नाम हटाना उनके विचारों को मिटाने की नाकाम कोशिश है। पूर्व विधायक अमिताभ अनिल दुबे ने कहा कि मनरेगा ने करोड़ों ग्रामीण परिवारों को सम्मानजनक रोजगार दिया है, लेकिन भाजपा सरकार इसे बोझ मानती है। कांग्रेस मनरेगा की रक्षा के लिए आर-पार की लड़ाई लड़ेगी। एआईसीसी सदस्य रविकांत राय ने कहा कि भाजपा सरकार सामाजिक न्याय, समानता और गरीब कल्याण की अवधारणा को खत्म करना चाहती है। चेतावनी दी कि अगर मनरेगा के साथ किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ की गई तो पार्टी गांव-गांव, सड़क-सड़क व्यापक जन आंदोलन छेड़ेगी। प्रदर्शन करने वालों में पूर्व जिलाध्यक्ष डा. मारकंडेय सिंह, अजय श्रीवास्तव, चंद्रिका सिंह, हनुमान सिंह यादव, राजीव सिंह, हामिद अली, मंसूर जैदी, रामनगीना पांडेय आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed