फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Government's priority is to live up to the expectations of the public

जनता की उम्मीदों पर खरा उतरना सरकार की प्राथमिकता

Thu, 24 Dec 2020 11:47 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 24 Dec 2020 11:47 PM IST
विज्ञापन
Government's priority is to live up to the expectations of the public
गाजीपुर। प्रदेश सरकार के ग्राम्य विकास एवं संसदीय कार्य राज्यमंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ल दो दिवसीय दौरे के दौरान बृहस्पतिवार की शाम भाजपा के जिला कार्यालय पर जन सुनवाई करते हुए लोगों की समस्याओं से अवगत हुए। उसके हर संभव निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को मौके से ही निर्देश दिया। कहा की जनता की उम्मीद और विश्वास पर खरा उतरना भाजपा सरकार की हमेशा से प्राथमिकता रही है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से समाज के वंचित और निराश्रित लोगों के लिए जो भी कार्यक्रम तथा योजनाएं लागू की जा रही है, उसका शत-प्रतिशत लाभ लाभार्थियों को मिले इसके लिए किसी की भी कोई कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने विभिन्न विभागों के कार्य व्यवहार से असंतुष्ट लोगों की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित अधिकारियों से वार्ता कर उसके त्वरित समाधान को कहा। इस अवसर पर विधायक डा. संगीता बलवंत, सुनीता सिंह, सरिता अग्रवाल, कृष्णबिहारी राय, प्रभुनाथ चौहान, रामनरेश कुशवाहा, ओमप्रकाश राय, प्रवीण सिंह, रमेश सिंह, अवधेश राजभर, दयाशंकर पांडेय, अखिलेश कुमार सिंह, विपिन सिंह, जिला मीडिया प्रभारी शशिकांत शर्मा आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed