फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Government committed to the welfare of the female population: Omprakash Rajbhar

शासन आधी आबादी के हित के लिए प्रतिबद्ध : ओमप्रकाश राजभर

Thu, 27 Aug 2026 02:13 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
Government committed to the welfare of the female population: Omprakash Rajbhar
रायफल क्लब सभागार में महिलाओं साड़ी और मिठाई भेंट करते प्रदेश के पंचायती राजमंत्री ओम प्रकाश राज
प्रदेश सरकार आधी आबादी की शिक्षा, रोजगार और सुरक्षा को लेकर प्रतिबद्ध है। सरकार महिलाओं के हित और सशक्तीकरण के लिए लगातार काम कर रही है। यह बातें प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने बुधवार को राइफल क्लब सभागार में कहीं।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार की ओर से 60 वर्ष और उससे अधिक आयु की महिलाओं के लिए निशुल्क बस यात्रा की सुविधा वाली लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा का शुभारंभ मुख्यमंत्री ने लखनऊ से किया। इस दौरान विशेष बसों को फ्लैग ऑफ किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का सजीव प्रसारण राइफल क्लब सभागार में किया गया, जिसे मौजूद लोगों ने देखा। रक्षाबंधन के अवसर पर प्रदेश की माताओं, बहनों और बेटियों को परिवहन निगम की बसों में एक सहयात्री के साथ निशुल्क यात्रा की सुविधा दी गई। योजना पर आधारित डॉक्यूमेंट्री फिल्म भी दिखाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंत्री ने महिलाओं को साड़ी और मिष्ठान भेंट करते हुए कहा कि लोकमाता अहिल्याबाई योजना के तहत 60 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को निशुल्क बस यात्रा की सुविधा महिलाओं के सम्मान, खुशहाली और सशक्तीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।
उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन पर तीन दिन निशुल्क यात्रा के बाद 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को नियमित निशुल्क बस यात्रा की सुविधा देना सराहनीय कदम है। उन्होंने लोगों से बेटियों को पढ़ाने और उन्हें सशक्त बनाने की अपील की।

इस अवसर पर राज्यसभा सांसद डॉ. संगीता बलवंत, जखनिया विधायक बेदी राम, जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह और नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल ने महिलाओं को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं और मुख्यमंत्री की पहल के लिए आभार जताया। रक्षाबंधन के अवसर पर कार्यक्रम में मौजूद महिलाओं ने जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला को राखी बांधी और उन्हें पर्व की शुभकामनाएं दीं।
महिलाओं ने जिलाधिकारी के प्रति सम्मान और विश्वास जताते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में जिले में महिलाओं के बीच सुरक्षा की भावना मजबूत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed