फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Girl commits suicide by jumping in front of train

Ghazipur News: ट्रेन के आगे कूदकर किशोरी ने की आत्महत्या

Tue, 28 Mar 2023 12:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Mar 2023 12:23 AM IST
विज्ञापन
Girl commits suicide by jumping in front of train
नंदगंज। थाना क्षेत्र के स्थानीय रेलवे स्टेशन पर सोमवार को सुहेलदेव एक्सप्रेस ट्रेन के आगे कूदकर एक किशोरी ने आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त का प्रयास शुरू कर दिया। काफी प्रयास के बाद भी मृतका की शिनाख्त न होने से शव को मर्चरी हाउस में सुरक्षित रखवा दिया।
विज्ञापन

स्टेशन पर यात्रियों बैठे थे। इसी दौरान 16 वर्षीय एक किशोरी नंदगंज स्टेशन पर पहुंची। नल से पानी पीने के बाद आ रही सुहेलदेव एक्सप्रेस ट्रेन के आगे अचानक कूद गई और युवती की पूरी शरीर तथा चेहरा क्षत- विक्षत हो गई। फलस्वरुप उसकी पहचान करना बड़ी मुश्किल हो गया। मौके पर पहुंची जीआरपी ने शिनाख्त का बड़ा प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिलने से शव को मर्चरी हाउस में सुरक्षित रखवा दिया। मृतक ग्रीन कलर का सूट तथा नीला रंग की जूती पहने हुई थी। किशोरी क्यों आत्महत्या की। पहचान होने के बाद ही पता चल सकेगा। संवाद
विज्ञापन

गैंगेस्टर एक्ट वांछित को किया गिरफ्तार
भांवरकोल। थाना क्षेत्र के सोनाड़ी अंडर पास के पास से पुलिस ने सोमवार को गैंगस्टर एक्ट के वांछित गो-तस्कर को धर-दबोचा। पूछताछ के बाद चालान कर दिया।अपराध पर अंकुश एवं अपराधियों के खिलाफ पुलिस अभियान चलाने के साथ क्षेत्र में भ्रमण कर रही थी। गैंगस्टर एक्ट वांछित महुवी निवासी चंदन गुप्ता को धर-दबोचा। थानाध्यक्ष सत्येन्द्र कुमार राय ने बताया कि तस्कर को सोनाड़ी अंडर के पास से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के बाद चालान कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed