फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Girl carrying a load of paddy drowned in river Gangi

नदी में मिर्गी आने से युवती डूबी, मौत

Wed, 01 Dec 2021 12:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 01 Dec 2021 12:06 PM IST
विज्ञापन
Girl carrying a load of paddy drowned in river Gangi
नंदगंज थाना क्षेत्र के नैसारा गांव में मंगलवार को गांगी नदी में डूबने से शशिबाला (24) की मौत हो गई। धान का बोझ लेकर लौटते समय मिर्गी आने के कारण युवती नदी में गिरी।
विज्ञापन

नैसारा निवासी रामानंद राम उर्फ रामा की बेटी शशिबाला नदी के उस पार धान की कटाई करने गई थी। वह धान का बोझ लेकर घर वापस आ रही थी कि मिर्गी आने से वह नदी में गिर गई। उसकी शादी दो साल पहले ग्वालियर निवासी गोलू पुत्र बच्ची के साथ हुई थी। मिर्गी आने के कारण पति ने उसे छोड़ दिया था। उसका इलाज चल रहा था। जब दोपहर तक वह घर नहीं पहुंची तो परिजन खोजते हुए नदी के किनारे गए। नदी में धान के डंठल तैर रहे थे। जब लोगों ने नदी में उस स्थान पर तलाश की तो शशिबाला धान के गठ्ठर के नीचे मिली। शशिबाला की मौत हो चुकी थी। सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed