{"_id":"07781d5467e7920f7b8461a98975704a","slug":"gilani-blew-mannequin-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व सैनिकों ने फूंका गिलानी का पुतला ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व सैनिकों ने फूंका गिलानी का पुतला
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
Updated Sun, 01 Feb 2015 11:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के उतरौली स्थित भूतपूर्व सैनिक कल्याण सेवा समिति के भवन के सामने रविवार को भूतपूर्व सैनिकों ने कश्मीर के अलगाववादी नेता सैयद अली शाह गिलानी का पुतला दहन किया। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने चेतावनी दी कि अगर गिलानी के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो विरोध में भूतपूर्व सैनिक युद्ध के दौरान मिले मेडल को सरकार को वापस कर देंगे। इसके साथ ही सड़क पर उतरकर देश विरोधी ताकतों के खिलाफ आवाज बुलंद करेंगे।
विज्ञापन
भूतपूर्व सैनिकों ने आगाह किया कि शहीदों का अपमान किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। शहीदों का अपमान करने वालों के लिए देश में कोई जगह नहीं है।
विज्ञापन
सरकार की ढुलमुल नीति पर रोष जताते हुए प्रदर्शन कर रहे लोगों ने कहा कि ऐसे नेताओं के खिलाफ कोई कार्रवाई न करना चिंता का विषय है। सरकार को ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। कहा कि शहीदों का अपमान और वीर जवानों के मनोबल को तोड़ने का प्रयास करने वाले गिलानी को गिरफ्तार कर सरकार जल्द कार्रवाई करे। अगर सरकार इनके खिलाफ कार्रवाई नहीं करती है तो भूतपूर्व सैनिक चुप नहीं बैठेंगे।
विज्ञापन
भूतपूर्व सैनिकों ने गिलानी और पाकिस्तान के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पुतला फूंकने वालों में वीवी सिंह, कैप्टन हीरालाल यादव, जनार्दन सिंह, अनिल सिंह, हरिशंकर सिंह, रमाकांत पांडेय, भुवनेश्वर, परशुराम सिंह यादव, शिवविलास सिंह, यदुनाथ, राम इकबाल सिंह, बुच्चन सिंह सहित कई अन्य लोग शामिल थे।