फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Ghazipur selected for Chief Minister Model Composite School

Ghazipur News: मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट स्कूल के लिए गाजीपुर का चयन

Mon, 06 Jan 2025 12:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jan 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
Ghazipur selected for Chief Minister Model Composite School
गाजीपुर। छात्रों के लिए खुशखबरी है। उन्हें अब एक ही परिसर में प्री-प्राइमरी से इंटर तक की आधुनिक शिक्षा के साथ ही कांवेंट स्कूलों जैसा माहौल दिया जाएगा। इसके लिए मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट स्कूल का निर्माण कराया जाएगा। 25 करोड़ की लागत से बनने वाले इस स्कूल के लिए प्रदेश के 44 जिलों के साथ ही गाजीपुर का भी चयन किया गया है। इसके लिए मनिहारी ब्लाॅक स्थित बीआरसी के पास पांच एकड़ जमीन चिह्नित की गई है। एक ही परिसर में बच्चों को आधुनिक शैक्षिक संसाधनों से परिपूर्ण शिक्षा मुहैया कराने के लिए मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट स्कूल बनेगा। 1500 विद्यार्थियों के पढ़ने की क्षमता वाले इस स्कूल में 42 आधुनिक कक्षा-कक्ष होंगे। गणित, विज्ञान की आधुनिक प्रयोगशाला, स्मार्ट क्लास, कंप्यूटर लैब, खेल का मैदान, स्किल लैब का निर्माण होगा। 350 बच्चों की क्षमता वाला मल्टीपरपज हॉल भी होगा। इसके साथ ही प्रधानाचार्य और कर्मचारियों के लिए आवास भी बनाए जाएंगे। इसके साथ ही आरओ एंड यूवी वाटर, किचन एवं डायनिंग हॉल, वॉशिंग एरिया, मल्टीपल हैंडवॉशिंग यूनिट की भी व्यवस्था होगी।
विज्ञापन

छात्रों को प्री-प्राइमरी से लेकर इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई अब एक छत के नीचे करने को मिलेगी। इन मॉडल विद्यालयों में पढ़ाई की अत्याधुनिक सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। मनिहारी बीआरसी के पास पांच एकड़ जमीन चिह्नित की गई है।- हेमंत राव, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed