फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Ghazipur ranks second in division in terms of registration of farmers.

Ghazipur News: किसानों के पंजीकरण के मामले में गाजीपुर मंडल में दूसरे स्थान पर

Tue, 19 Mar 2024 12:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 19 Mar 2024 12:26 AM IST
विज्ञापन
Ghazipur ranks second in division in terms of registration of farmers.
जिले में गेहूं की खरीद अभी शुरु नहीं हुई है, लेकिन इसकी बिक्री को लेकर किसानों की तरफ से पंजीयन कराया जा रहा है। किसानों के पंजीकरण के मामले में जिला मंडल में दूसरे स्थान पर है।
विज्ञापन

यहां अब तक साढ़े तीन हजार से ज्यादा किसान पंजीयन करा चुके हैं। गेहूं की खरीद के लिए जिले में विभिन्न संस्थाओं के 71 क्रय केंद्र संचालित हैं। इनमें खाद्य विभाग के 20, पीसीएफ के 10, पीसीयू के 15, यूपीएसएस के दो, एनसीसीएफ के 10, नैफेड के चार, मंडी समिति के चार एवं भारतीय खाद्य निगम के छह केंद्र शामिल हैं।
विज्ञापन

गेहूं की बिक्री के लिए किसानों की तरफ से पंजीयन कराया जा रहा है। सोमवार को दिन में दो बजे तक सभी सात तहसीलों के 3572 किसानों ने पंजीकरण कराया था। जबकि जौनपुर में 3593 पंजीयन हुए थे। जिले में जमानिया तहसील क्षेत्र के सबसे ज्यादा 835 किसानों ने पंजीकरण कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ ही सैदपुर 304, जखनिया 350, गाजीपुर 486, मुहम्मदाबाद 397, कासिमाबाद 468 एवं सेवराई में 732 किसानों ने पंजीयन कराया है। जिला खाद्य विपणन अधिकारी अनुराग पांडेय ने बताया कि गेहूं खरीद योजना का लाभ लेने के लिए किसान अधिक से अधिक संख्या में पंजीकरण कराएं।
गेहूं के विक्रय के लिए जनसुविधा केंद्र, साइबर कैफे, खाद्य विभाग के पोर्टल के साथ ही किसी भी क्रय केंद्र पर वह पंजीयन करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed