फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Ghazipur NSS camp concludes, motivated to bring training to life

गाजीपुर: एनएसएस शिविर का समापन, प्रशिक्षण को जीवन में उतारने के लिए किया प्रेरित

Thu, 11 Mar 2021 10:16 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 11 Mar 2021 10:16 PM IST
विज्ञापन
Ghazipur NSS camp concludes, motivated to bring training to life
समता पीजी कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर में राष्ट्रीय गीत प्रस्तुत करती छात्राएं एवं मं? - फोटो : GHAZIPUR
गाजीपुर जनपद के सादात क्षेत्र स्थित समता पीजी कॉलेज के छात्र एवं छात्राओं का सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर बृहस्पतिवार को संपन्न हुआ। इस दौरान छात्र-छात्राओं का आह्वान किया गया कि उन्होंने शिविर में जो सीखा है उसे अपने जीवन में उतारने का प्रयास करें।
विज्ञापन

महाविद्यालय के प्रबंधक सभाजीत सिंह ने कहा कि इस प्रशिक्षण को लेने के बाद छात्र-छात्राओं में सेवा की भावना जागृत हुई है।
यह महाविद्यालयों के लिए एक अच्छा कार्यक्रम है। प्राचार्य डा. रणजीत सिंह ने कहा कि प्रशिक्षण के दौरान छात्र एवं छात्राओं ने जो कुछ सीखा है उसे वे अपने जीवन में उतारने का प्रयास करें। प्रशिक्षणार्थियों ने ससना, करीमुल्लाहपुर और गदाईपुर की मलिन बस्तियों में पौधरोपण और साफ-सफाई की। साथ ही छात्राओं प्रिया, वंदना, नेहा, अलका, कामिनी ने गीत के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। कार्यक्रम अधिकारी अभय राय ने छुआछूत को समाप्त करने और कोविड-19 से बचाव की जानकारी दी। महेंद्र यादव ने कार्यक्रम की आख्या प्रस्तुत की। संचालन कार्यक्रम अधिकारी चंद्रभान सिह यादव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed