फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   ghazipur news

दसवीं की अंग्रेजी में 4537 में 76 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे

Thu, 27 Feb 2020 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 27 Feb 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
ghazipur news
गाजीपुर। सीबीएसई की बोर्ड परीक्षा में बुधवार को दसवीं कक्षा के छात्रों की अंग्रेजी की परीक्षा सकुशल संपन्न हो गई। इस परीक्षा में छह परीक्षा केंद्रों पर 4537 में 76 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। बृहस्पतिवार को बारहवीं के छात्रों की अंग्रेजी कोर की परीक्षा होगी।
विज्ञापन

दसवीं कक्षा के छात्रों की अंग्रेजी प्रश्नपत्र की परीक्षा में छह केंद्रों पर 4537 परीक्षार्थियों को बैठना था लेकिन 4461 ने ही परीक्षा दी शेष 76 ने परीक्षा नहीं दी। एमजेआरपी पब्लिक स्कूल के उप प्रधानाचार्य राकेश पांडेय ने बताया कि परीक्षा केंद्र पर 805 में 16 अनुपस्थित तथा 789 ने परीक्षा दी। शाहफैज पब्लिक स्कूल के निदेशक डा. नदीम अदहमी के अनुसार 793 में 784 उपस्थित तथा नौ अनुपस्थित रहे। तूलिका पब्लिक स्कूल के उप प्रधानाचार्य (प्रशासन) सौरभ उपाध्याय ने बताया कि अंग्रेजी की परीक्षा में 1022 में 20 अनुपस्थित तथा 1002 उपस्थित एवं गौरीशंकर पब्लिक स्कूल के संस्थापक प्रबंधक राजेश्वर सिंह ने बताया कि 618 में 606 उपस्थित तथा 12 परीक्षार्थी अनुपस्थित थे। जमानिया: सन शाइन पब्लिक स्कूल के प्रबंधक अमित कुमार सिंह ने बताया कि 696 में 686 उपस्थित तथा 10 ने परीक्षा नहीं दी। नंदगंज: रेनबो माडर्न स्कूल के प्रधानाचार्य अमिताभ मुखोपाध्याय ने बताया कि 603 में नौ अनुपस्थित तथा 594 परीक्षार्थी परीक्षा में बैठे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed