फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   ghazipur news

नकल कराने के आरोप में प्रधानाचार्य सहित पांच गए जेल

Thu, 09 Jan 2020 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jan 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
ghazipur news
गाजीपुर। शिक्षक पात्रता परीक्षा बुधवार को आयोजित थी। शहर कोतवाली पुलिस ने गुरुवार को इस परीक्षा में नकल कराने के आरोप में बुद्धम शरणम इंटर कालेज छावनी लाइन के प्रधानाचार्य पारस सिंह कुशवाहा, सियाराम सिंह यादव, चंद्रपाल कुशवाहा, चंद्रहास कुशवाहा एवं अजीत कुशवाहा को जेल भेज दिया।
विज्ञापन

एसटीएफ ने टीईटी परीक्षा के दौरान बुद्धम शरणम इंटर कालेज में प्रश्नपत्र की फोटो कापी, छह मोबाइल एवं कुछ रुपए के साथ प्रधानाचार्य सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया था। इसके बाद एसटीएफ सभी को पकड़कर कोतवाली ले आई थी। पांचों लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई। आज सभी लोगों को जेल भेज दिया गया। इस घटना से जिले के अन्य कालेजों में हड़कंप मच गया है। इस संबंध में जिला विद्यालय निरीक्षक डा. ओमप्रकाश राय ने बताया कि सेंटर को डिबार करने के साथ ही इसकी मान्यता प्रत्याहरण के लिए शासन को पत्र लिखा गया है। इसके अलावा इससे संबंधित अन्य कालेजों पर कड़ी नजर रखी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed