फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   ghazipur news

रास्ते को लेकर महिलाओं ने किया प्रदर्शन

Thu, 09 Jan 2020 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jan 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
ghazipur news
दुल्लहपुर के सुल्तानपुर गांव में सड़क को लेकर प्रदर्शन करती महिलाएं। - फोटो : GHAZIPUR
दुल्लहपुर। क्षेत्र के जलालाबाद ग्रामसभा के सुल्तानपुर गांव में कन्हैया के घर से रामवृक्ष के घर तक रोड सही न होने से ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसको लेकर नाराज ग्रामीण महिलाओं ने प्रदर्शन कर आवाज बुंलद की। उन्होंने बताया कि पहले यह रोड सही थी लेकिन खेत के मालिकों ने दिन प्रतिदिन काट कर उस रोड को खत्म कर दिया है जिससे गांव में अगर किसी बहन-बेटी की शादी होती है तो दरवाजे तक गाड़ी नहीं आ पाती है न ही किसी के बीमार होने पर एंबुलेंस तक नहीं पहुच पाती है। इसको लेकर उन्होंने कई बार आवाज उठाई लेकिन आज तक कोई सुनवाई नहीं हुई। प्रदर्शन करने वाली महिलाओं में रेखा देवी, बसंती देवी, सुनीता, पूनम देवी, बिन्दु देवी, पुष्पा देवी, जीरा देवी, मीरा भारती, उर्मिला देवी, सविता देवी, मूंगिया देवी, राजकुमारी देवी आदि शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed