{"_id":"5ddd79b68ebc3e547744616a","slug":"ghazipur-news-ghazipur-news-vns496524543","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क दुर्घटना में घायल महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क दुर्घटना में घायल महिला की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जमानिया। कोतवाली क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पर दुरहिया मोड़ के पास सोमवार की सुबह दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई थी। इस दुर्घटना में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई थी। उसका उपचार वाराणसी में चल रहा था, जहां मंगलवार को मौत हो गई। सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया।
नगरपालिका परिषद के कर्मचारी अमेरिका विश्वकर्मा सोमवार की सुबह अपनी पत्नी चिंता देवी (45) के साथ बाइक से अपने गांव बेटाबर से जमानिया किसी कार्य के लिए आ रहे थे। इसी दौरान करीब 11 बजे दुरहिया मोड़ के पास सामने से आ रही बाइक से जोरदार टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में चिंता देवी गंभीर रूप से घायल हो गई थी। परिवार के उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाए थे। गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे वाराणसी के लिए रेफर कर दिया था। वहां उपचार के दौरान मंगलवार को उसकी मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया। परिवार के लोग चीख-पुकार करने लगे। जानकारी होने पर वहां पहुंचे पास-पड़ोस के लोग बिलख रहे लोगों को दिलासा देने में जुट गए। इस संबंध में कोतवाल विमल कुमार मिश्र ने बताया ऐसी घटना की न तो किसी ने तहरीर दी है और न ही सूचना।