{"_id":"5dbb2afa8ebc3e93d0286e5d","slug":"ghazipur-news-ghazipur-news-vns4919439155","type":"story","status":"publish","title_hn":"सभी को राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ दिलाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सभी को राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ दिलाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल का जन्म दिवस राष्ट्रीय अखंडता दिवस के रूप में गुरुवार को धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ओमप्रकाश आर्य, पुलिस अधीक्षक डा. अरविंद चतुर्वेदी एवं मुख्य विकास अधिकारी हरिकेश चौरसिया ने नेहरू स्टेडियम में सरदार पटेल के चित्र पर माल्यार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने राष्ट्रीय एकता दिवस की सभी को शपथ दिलाई। इसके बाद नेहरू स्टेडियम से रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम का शुभारंभ हरी झंडी दिखाकर किया।
रन फॉर यूनिटी दौड़ नेहरू स्टेडियम से शुरू होकर विकास भवन चौराहा होते हुए राइफल क्लब पर आकर समाप्त हुई। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा सरदार वल्लभ भाई पटेल ने भारत राष्ट्र को एक सूत्र में पिरोने का प्रयत्न किया है। उसी को यादगार बनाने के लिए आज जिले में यह कार्यक्रम का आयोजन किया गया है जिससे निश्चित तौर पर देश की एकता को मजबूती मिलेगी। देश के लोगों के दिलों में एक राष्ट्र के प्रति जज्बा जगेगा। इस अवसर पर विजेता प्रतिभागियों वंदना सरोज, प्रिया कुशवाहा, अंशू सिंह, प्रियंका बिंद, पुनीता मौर्या, माया तिवारी सहित 45 प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में नगर पालिका परिषद के पूर्व चेयरमैन एवं चेयरमैन प्रतिनिधि विनोद अग्रवाल, प्रशिक्षु आईएएस प्रभाष कुमार, उपजिलाधिकारी सत्यप्रिय सिंह, एसपीआरए चंद्रप्रकाश शुक्ला, अपर जिलाधिकारी राजेश सिंह, अपर उपजिलाधिकारी सूरज यादव, क्षेत्राधिकारी तेजवीर सिंह, जिला क्रीड़ाधिकारी लक्ष्मीशंकर सिंह, बेसिक शिक्षाधिकारी श्रवण कुमार गुप्ता, जिला विद्यालय निरीक्षक, व्यापार मण्डल के प्रतिनिधि, प्रधानाचार्य डीएवी इंटर कालेज हरिशंकर एवं अन्य जनपद स्तरीय अधिकारी, समाजसेवी, प्रबुद्ध नागरिक एवं आमजन उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन नेहरू युवा केंद्र के एसीटी सुभाषचंद्र प्रसाद ने किया।
इसी क्रम में विकास भवन के सभागार में नेहरू युवा केंद्र एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में गोष्ठी एवं शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य विकास अधिकारी हरिकेश चौरसिया ने सभी को शपथ दिलाई। भोजपुरी गायक राकेश कुमार एवं सुबोध ने लौह पुरूष सरदार पटेल के जन्म दिवस पर गीत प्रस्तुत किया। इस अवसर पर परियोजना अधिकारी विजय प्रकाश वर्मा, जिला विकास अधिकारी भूषण कुमार, पारसनाथ यादव, अर्चना, विजयशंकर राय आदि उपस्थित थे। एमजेआरपी पब्लिक स्कूल के परिसर में सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती एकता दिवस के रूप में मनाई गई। इस अवसर पर विद्यालय के संस्थापक पूर्व सांसद जगदीश सिंह कुशवाहा ने सरदार पटेल के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित किया। छात्र-छात्राओं को एकता एवं अखंडता के संबंध में शपथ दिलाई गई। प्रभातफेरी एवं ‘रन फॉर यूनिटी’ के तहत दौड़ प्रतियोगिता आयोजित की गई।
विज्ञापन
कार्यक्रम में विद्यालय के संस्थापक श्री कुशवाहा ने कहा कि देश का विकास तभी हो सकता है जब हमारी एकता और अखंडता बनी रहेगी। इस अवसर पर विद्यालय के उप-प्रधानाचार्य राकेश पांडेय, हरि कुशवाहा, राजनारायन कुशवाहा, सुशील श्रीवास्तव आदि उपस्थित थे। अंत में प्रधानाचार्य सुदर्शन सिंह कुशवाहा ने धन्यवाद ज्ञापित किया। जवाहर नवोदय विद्यालय में सरदार पटेल की 144वीं जयंती पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने शपथ लेकर प्रभात फेरी सहित विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लिया। प्रधानाचार्य डॉ. इकरामुद्दीन सिद्दीकी ने छात्रों को उनके आदर्शों से सीख लेने की नसीहत दी। इस अवसर पर कार्यक्रम की संयोजक निर्मला कश्यप, पंकज कुमार सिंह, अजीत कुमार, संतोष कुमार बिंद, जितेंद्र कुमार, गीता देवी ने कार्यक्रम में भाग लिया। गौरीशंकर पब्लिक स्कूल में सरदार पटेल की जयंती एकता दिवस के रूप में मनाई गई। इस अवसर पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जयंती कार्यक्रम में विद्यालय के संस्थापक-प्रबंधक राजेश्वर सिंह, कार्यकारी निदेशक रीता सिंह, प्रधानाचार्य भारती पांडेय, उप प्रधानाचार्या चंदना बनर्जी, सत्यप्रकाश त्रिपाठी, मीना पांडेय आदि उपस्थित थीं।