{"_id":"5db9d4a58ebc3e013149acb7","slug":"ghazipur-news-ghazipur-news-vns4915994183","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम-एसपी ने किया गंगा घाटों का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम-एसपी ने किया गंगा घाटों का निरीक्षण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने छठ पूजा के मद्देनजर शहर के कई गंगा घाटों का बुधवार को स्थलीय निरीक्षण किया। इस बीच साफ-सफाई, आने-जाने का रास्ता आदि को देखा। नगरपालिका अध्यक्ष के प्रतिनिधि एवं पूर्व चेयरमैन सहित अन्य अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।
छठ पर्व पर गंगा घाटों पर पहुंचाने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके मद्देनजर मंगलवार को जिलाधिकारी ओपी आर्य, पुलिस अधीक्षक डा. अरविंद चतुर्वेदी, सदर एसडीएम सत्यप्रिय सिंह, सदर क्षेत्राधिकारी डा. तेजवीर सिंह के साथ ही अन्य अधिकारियों के साथ नगर के पोस्ताघाट, चीतनाथ घाट, स्टीमरघाट, ददरीघाट, कलेक्टर घाट, बूढ़ा महादेवा घाट का निरीक्षण किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने घाटों पर आने-जाने के रास्ता, साफ-सफाई, महिलाएं किस स्थान पर बैठकर पूजा करेगी, जहां पर अर्घ्य देंगी, वहां पर पानी की गहराई की क्या है आदि व्यवस्था की संबंधितों से जानकारी ली। स्टीमर घाट के निरीक्षण के दौरान के वहां मौजूद नगरपालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल के प्रतिनिधि एवं पूर्व चेयरमैन विनोद अग्रवाल से उबड़-खाबड़ रास्ते को जेसीबी लगवा कर समतल कराने का निर्देश दिया। डीएम ने संबंधितों को निर्देश दिया कि पर्व पर गंगा घाट जाने वाले मार्गों के साथ ही घाट पर साफ-सफाई की व्यवस्था रखी जाए। किसी दुर्घटना से निपटने के घाटों गोताखोरों की व्यवस्था के साथ ही हर तरह का इंतजाम रखा जाए, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की दिक्कत का सामना न करना पड़े। इस अवसर पर कोतवाल धनंजय मिश्रा आदि मौजूद थे।