फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   ghazipur news

पंडालों में विराजी मां, पूजन-अर्चन शुरु

Sun, 06 Oct 2019 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 06 Oct 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
ghazipur news
नवरात्र में शहर के सकलेनाबाद में दुर्गा पंडाल पर सजाया गया झालर। - फोटो : GHAZIPUR
गाजीपुर। शहर सहित जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में सप्तमी से दुर्गा पूजा की धूम शुरु हो गई। जगह-जगह बनाए गए आकर्षक तथा भव्य पंडालों में मां दुर्गा की प्रतिमाओं की स्थापना की गई। शहर के साथ ही कई ग्रामीण क्षेत्रों में पंडाल में स्थापित कुछ प्रतिमाओं का पट्ट जहां सुबह और दोपहर में ही खोल दिया। वहीं तमाम जगह देर शाम विधि-विधान से हवन-पूजन के बाद खोला गया। शाम को दर्शन के लिए पंडालों के पास दर्शनार्थियों की भीड़ उमड़ी। मां की आरती के दौरान वातावरण पूरी तरह से देवीमय बन रहा। शनिवार से शुरु हुआ पूजा-आरती का यह क्रम नवमी तिथि तक बना रहेगा। हालांकि कुछ ग्रामीण क्षेत्रों में नवरात्र के पहले दिन से ही प्रतिमा स्थापित कर पूजन-अर्चन का कार्य जारी है। सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से पंडालों के पास पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई थी।
विज्ञापन

पिछले कई दिनों से शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में पूजा समितियों की ओर से पंडालों को बनाने का कार्य चल रहा था। पूजन से एक दिन पूर्व पंडाल को अंतिम रूप दे दिया गया। सप्तमी के दिन पंडाल में मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित कर दी गई। शहर के मिश्रबाजार, महुआबाग, लाल दरवाजा, सकलेनाबाद, लंका, स्टेशन, नवापुरा, पीरनगर, गोराबाजार, टेढ़ीबाजार, नवाबगंज, उर्दूबाजार, टेढ़वा, महाजनटोली, झुन्नूलाल का चौराहा, स्टीमरघाट, रायगंज, ददरीघाट, चीतनाथ, तुलसिया का पुल, कचहरी, तुलसीसागर, वंशीबाजार, भुतहिया टांड़ सहित अन्य मुहल्लों में बनाए गए पंडालों में स्थापित मां दुर्गा सहित अन्य देवी-देवताओं की आंखों पर बंधी पट्टी को सुबह, दोपहर और देर शाम विधिवत हवन-पूजन के बाद खोल दिया गया। इसके बाद दर्शन-पूजन का कार्य प्रारंभ हो गया। पूजा पंडालों के पास दर्शनार्थियों की भीड़ उमड़ी। लोगों ने मां का जयकारा लगाते हुए उनका दर्शन किया। ढोल-नगाड़े पर शाम होने वाली आरती को देखने के लिए लोगों की भीड़ लगी रही। पंडालों के आसपास सजाई गई झालर रंग-बिरंगी छटा बिखेर रही थी। भीड़ के चलते कई मार्गों पर लोगों को जाम का मुंह देखना पड़ा। पंडालों पर सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से पर्याप्त संख्या में पुलिस फोर्स तैनात रही। अधिकारी चक्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे। कासिमाबाद, भांवरकोल, सिधागरघाट, बहादुरगंज, मुहम्मदाबाद, कठवामोड़, दुल्लहपुर, मरदह, बिरनो, जंगीपुर, सेवराई, रेवतीपुर, सुहवल, जमानिया, मतसा, दिलदारनगर, खानपुर, औड़िहार, सैदपुर, सादात, भीमापार, जखनिया, करंडा, देवकली, नंदगंज, शादियाबाद, बहरियाबाद, मनिहारी सहित अन्य ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित पंडालों में देवी के दर्शन-पूजन के लिए भक्तों की भीड़ लगी रही। सप्तमी से शुरु हुए देवी के दर्शन-पूजन की धूम नवमी तिथि तक बनी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed