फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   ghazipur news

शारदीय नवरात्र: शक्ति की भक्ति में जुटे रहे लोग

Mon, 30 Sep 2019 12:01 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 30 Sep 2019 12:01 AM IST
विज्ञापन
ghazipur news
कामाख्या धाम में भक्त - फोटो : amar ujala
गाजीपुर। शारदीय नवरात्र के पहले दिन रविवार को शहर सहित विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित दुर्गा मंदिरों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। भक्तों ने मां शेरावाली का पूजन-अर्चन कर अपने परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। जगत जननी के जयकारे और घंट बजने से मंदिरों के आसपास का वातावरण पूरी तरह देवीमय बना रहा। देवी मंदिरों के आसपास मेले जैसी स्थिति बनी रही।
विज्ञापन

सेवराई संवाददाता के अनुसार, गहमर के करहिया स्थित प्रसिद्ध मां कामाख्या धाम की तरफ पौ फटते ही भक्तों के कदम बढ़ने लगे। सुबह आठ बजते-बजते मंदिर परिसर में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। भक्त पहले मंदिर परिसर में स्थित पोखरे पर पहुंचे। वहां कई ने स्नान कर तो कई लोगों ने हाथ-पैर धोने के बाद प्रसाद और फूल-माला की खरीदारी। इसके बाद मां के दरबार में जाकर पूजन-अर्चन कर परिवार की सुख-समृद्धि की मां से कामना की। रेवतीपुर संवाददाता के अनुसार, भगवती मां के दरबार में नवरात्र के पहले दिन भक्तों की भीड़ उमड़ी। सुबह से घंट बजने का जो क्रम शुरू हुआ, वह देर शाम तक जारी रहा। भक्तों ने मां की आराधना कर मन्नतें मांगी। मां के जयकारा से आसपास का वातावरण भक्तिमय बना रहा। कई भक्तों ने मां के दरबार में अंखड दीप भी जलाया। करीमुद्दीनपुर संवाददाता के अनुसार, मां कष्टहरणी भवानी के दरबार में नवरात्र के पहले दिन स्थानीय सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों और दूसरे जिलों के लोग बड़ी संख्या में पहुंचे। मां का पूजन-अर्चन कर अपने एवं परिवार की खुशहाली की देवी मां से प्रार्थना किया। कई भक्तों ने मां को विशेष किस्म का चढ़ावा चढ़ाया। मन्नतें पूरी होने पर भक्त विशेष किस्म का पकवान बनाकर मां को चढ़ावा चढ़ाते हैं। मुहम्मदाबाद संवाददाता के अनुसार, तहसील स्थित मनोकामना देवी, अमवा की सती मइया सहित आसपास के देवी मंदिरों में देवी के पूजन-अर्चन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। भक्तों ने मां के चरणों में शीश नवाकर उनसे मंगल की कामना की। दिलदारनगर संवाददाता के अनुसार, दिलदारनगर जंक्शन के प्लेटफार्म संख्या-चार और तीन के मध्य स्थित सायर माता मंदिर में नवरात्र के पहले दिन भक्तों ने मां के दरबार में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। मां के चरणों में फूल-माला, प्रसाद चढ़ाने के साथ कई भक्तों ने चुनरी भी चढ़ाया। शेरावाली का दर्शन-पूजन में करने में महिलाओं की संख्या ज्यादा रही। यहां मन्नतें पूरी होने पर भक्त मां को घंटा चढ़ाते हैं। इसके अलावा, बहादुरगंज में स्थित चंडी माता, जखनियां के सिद्धपीठ हथियाराम मठ में स्थित बुद्धाम्बिका देवी बुढ़िया माई, देवकली के चकेरी धाम में स्थापित दुर्गा मंदिर, मतसा कसबा में स्थित दुर्गा मंदिर, सैदपुर तहसील के पीछे स्थित काली मां, सादात के माहपुर में स्थित अति प्राचीन मां काली मंदिर, बहरियाबाद में बेसो नदी के तटवर्ती गांव हुसेनपुर मुर्थान स्थित मां टड़वा भवानी मंदिर के साथ ही कासिमाबाद, बिरनो, मरदह, करंडा, नंदगंज, भीमापार, सुहवल, जमानिया, जंगीपुर, शादियाबाद, मनिहारी, नोनहरा, दुबिहा, सिधागरघाट सहित विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित दुर्गा मंदिरों में नवरात्र के पहले दिन श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। भक्तों ने देवी मां के चरणों में शीश नवाकर अपने और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन

मार्गों पर रही चहल-पहल
गाजीपुर। नवरात्र के पहले दिन शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों के देवी मंदिर की ओर जाने वाली सड़कें गुलजार रहीं। गहमर स्थित मां कामाख्या धाम पर आसपास के लोग पदयात्रा करते हुए पहुंचे थे, वहीं दूरदराज के लोग अपने निजी साधनों से। यही स्थिति जिले के प्रमुख देवी मंदिरों की रही। तमाम भक्त बारिश में भीगते हुए देवी के दरबार में पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुकानदारों की रही चांदी
गाजीपुर। गहमर में मां कामाख्या धाम और करीमुद्दीनपुर स्थित मां कष्टहरणी मंदिर परिसर में दर्जनों की संख्या में प्रसाद एवं फूल-माला की दुकानें सजी थी, जिस पर खरीदारों की भीड़ लगी रही। इसके अलावा, चाय-नाश्ते, खिलौने, गुब्बारे सहित अन्य सामानों की दुकानें लगाई गई थी। प्रसाद और फूलमाला की खरीद करने के बाद भक्तों ने दर्शन-पूजन किया। चाय-पकौड़ी का आनंद लेने के साथ ही पूजा सामग्री की दुकानों से शेरावाली की तस्वीर, उनकी फोटो लगी लाकेट अंगूठी सहित अन्य सामानों की जमकर खरीदारी की, जिससे दुकानदारों की चांदी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed