फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   ghazipur news

आदतें सुधारें तो रोज बहेगा हजारों लीटर पानी

Sun, 29 Sep 2019 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 29 Sep 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
ghazipur news
गाजीपुर। स्वामी सहजानंद सरस्वती पीजी कालेज के एनसीसी बटालियन के कैडेटों की ओर से शनिवार को विकास भवन चौराहे पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया। इसमें जल संरक्षण एवं स्वच्छता के बारे में लोगों को जागरुक किया गया। नाटक के माध्यम से करीब 45 कैडेटों ने वहां से गुजर रहे राहगीरों तथा आम लोगों से स्वच्छ रहने तथा दैनिक आदतों में थोड़ी सुधार लाने की अपील की।
विज्ञापन

नाटक के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि मंजन करते समय, दाढ़ी बनाते समय या अन्य काम करते समय नल को खुला नहीं छोडना चाहिए। इसे बंद करने की आदत डालनी चाहिए। कपड़ा धोते समय भी कम से कम पानी का प्रयोग करना चाहिए। इन छोटी छोटी आदतों में सुधार लाने से रोजाना हजारों लीटर पानी बचाया जा सकता है। इस मौके पर प्राचार्य रवीन्द्ननाथ राय ने कहा कि जल ही जीवन की कुंजी है। आज का संरक्षण कल को सुधारेगा। आने वाले समय में जल की किल्लत हो सकती है। इससे निजात पाने के लिए हमें आज से ही इसके संरक्षण में लग जाना चाहिए। इसके लिए व्यापक स्तर पर जन भागीदारी की आवश्यकता है। डा. विलोक सिंह ने बताया कि एनसीसी यूनिट समाज पर्यावरण एवं राष्ट्र को उन्नत बनाने के प्रति जिम्मेदार है। एकता और अनुशासन इसका उद्देश्य है। इस मौके पर सीनियर पप्पू यादव, आशीष राय, शिवम राय, अजय यादव, रोशन राय, रीतेश सिंह यादव, राजेश, अर्चिता राय, काजल यादव आदि ने सराहनीय भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed