{"_id":"627bb9b99c721b173452885f","slug":"ghazipur-mother-and-son-had-run-away-after-stealing-in-the-temple-arrested-and-taken-away-by-delhi-police","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गाजीपुर ः मंदिर में चोरी कर भागे थे मां-बेटे, गिरफ्तार कर ले गई दिल्ली पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजीपुर ः मंदिर में चोरी कर भागे थे मां-बेटे, गिरफ्तार कर ले गई दिल्ली पुलिस
Wed, 11 May 2022 06:57 PM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
Published by: उत्पल कांत
Updated Wed, 11 May 2022 06:57 PM IST
सार
कुछ दिन पूर्व दिल्ली के ओखला स्थित एक मंदिर में चोरी हुई थी। सीसी फुटेज के आधार पर दिल्ली पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र
विस्तार
दुल्लहपुर थाना क्षेत्र के खोजपुर गांव निवासी इसलावती देवी और उसके पुत्र सूरज को बुधवार को दिल्ली से आई पुलिस ने मंदिर में चोरी के मामले में गिरफ्तार कर लिया। चोरी के तीन लाख 93 हजार रुपये एवं आभूषण भी बरामद किए गए।
विज्ञापन
कुछ दिन पूर्व दिल्ली के ओखला स्थित एक मंदिर में चोरी हुई थी। सीसी फुटेज के आधार पर दिल्ली पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया था। उससे इसलावती देवी और पुत्र सूरज के चोरी में शामिल होने की जानकारी मिली थी। जानकारी मिली कि मां बेटा घर आए हैं। इस पर उनकी गिरफ्तारी के लिए दिल्ली पुलिस आठ मई को दुल्लहपुर आई थी।
विज्ञापन
बुधवार की सुबह दिल्ली पुलिस ने यहां की पुलिस की मदद से घर से मां बेटे को चोरी के सामान सहित गिरफ्तार कर लिया।
दुल्लहपुर थाना प्रभारी शैलेश कुमार मिश्र ने बताया कि खोजापुर निवासी बद्री कुमार की पत्नी इसलावती देवी एवं उसका बेटा दिल्ली में प्राइवेट कंपनी में काम करते थे। दोनों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया था। दिल्ली पुलिस दोनों को लेकर लौट गई।