फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Ghazipur: Lekhpal accused of misbehavior, SDM suspended

गाजीपुर: लेखपाल पर दुर्व्यवहार का आरोप, एसडीएम ने किया निलंबित

Thu, 30 Sep 2021 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 30 Sep 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
Ghazipur: Lekhpal accused of misbehavior, SDM suspended
गाजीपुर में आपत्तिजनक और अमर्यादित शब्दों के साथ दुर्व्यवहार करने वाले लेखपाल को जखनिया एसडीएम ने बृहस्पतिवार को निलंबित कर दिया। साथ ही तहसीलदार को पूरे मामले की जांच कर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया है। इससे कर्मचारियों में खलबली मची हुई है।
विज्ञापन

तहसील के इंद्रपुर छीड़ी गांव के लेखपाल जनक यादव द्वारा गांव के लोगों का पत्रावली बनाने के नाम पर आए दिन दुर्व्यवहार किया जाता था। साथ ही आपत्तिजनक और अमर्यादित शब्दों का प्रयोग भी किया जाता था। सोशल मीडिया पर लेखपाल की कथनी वायरल होने एसडीएम ने गंभीरता से लेते हुए लेखपाल जनक यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।
विज्ञापन

साथ ही पूरे प्रकरण की जांच तहसीलदार संजय राय को सौंप दी। निर्देशित किया कि जांच कर रिपोर्ट जल्द से जल्द उपलब्ध कराई जाए। इस संबंध में एसडीएम सूरज यादव ने बताया लेखपाल द्वारा इस तरह का कार्य ठीक नहीं है। पूर्व में भी शिकायत मिल चुकी थी। ऐसे में लेखपाल को निलंबित करने के साथ जांच तहसीलदार को सौंप दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed