फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Ghazipur is second in Purvanchal among those complaining about burning of transformers.

Ghazipur News: ट्रांसफार्मर जलने की शिकायत करने वालों में गाजीपुर वाले पूर्वांचल में दूसरे नंबर पर

Tue, 12 Sep 2023 12:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 12 Sep 2023 12:02 AM IST
विज्ञापन
Ghazipur is second in Purvanchal among those complaining about burning of transformers.
-एक दिन में 59 लोगों ने ट्रांसफार्मर जलने की दर्ज कराई गई है शिकायत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गाजीपुर। जनपद में ओवरलोड सहित अन्य कारणों से रोजाना ट्रांसफार्मर कहीं न कहीं जल रहे हैं। ऐसे में लोग परेशान हैं। अगर दस सितंबर के रिकार्ड पर नजर करें तो पूर्वांचल के जनपदों में ट्रांसफार्मर फूंकने की सबसे ज्यादा शिकायतें जौनपुर के बाद गाजीपुर से लोगों ने की है। यहां के 59 लोगों ने ट्रांसफार्मर जलने की शिकायत की है।
इन दिनों ट्रांसफार्मर जलने की घटनाएं बढ़ी है। सबसे अधिक परेशानी ग्रामीण क्षेत्रों में हो रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में सौ और 63 केवी के परिवर्तक काफी संख्या में जल रहे हैं। जबकि वर्कशाप में ट्रांसफार्मर बनने की संख्या काफी धीमी चल रही है। रोजाना 25 से 30 ट्रांसफार्मर की ही मरम्मत हो रही है। जबकि जलने की संख्या इसकी दोगुनी है।
विज्ञापन

आंकड़ों पर नजर करें तो पूर्वांचल में ट्रांसफार्मर जलने की शिकायत गाजीपुर से खूब आ रही है। इस मामले में गाजीपुर दूसरे नंबर पर है। वहीं, ट्रांसफार्मर मरम्मत की बात करें तो एक दिन में रौजा स्थित वर्कशाप में 25 से 30 ट्रांसफार्मर बनते हैं। बिजली निगम के अधिकारियों की मानें तो रौजा स्थित वर्कशाप की क्षमता 35 से 40 की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
बारिश के कारण जिले में रोजाना विभिन्न क्षमता वाले ट्रांसफार्मर 20 से 25 जलने की शिकायत मिलती है। वहीं वर्कशाप की क्षमता एक दिन में 35 से 40 ट्रांसफार्मर मरम्मत करने की है। - पूरन चंद्र, अधीक्षण अभियंता, विद्युत निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed